मकबरा बहू बेगम साहिबा में क़ुरआन ख्वानी का आयोजन

मकबरा बहू बेगम साहिबा में क़ुरआन ख्वानी का आयोजन

(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)

अयोध्या।माह रमजान उल मुबारक की समाप्ति से पूर्व मकबरा बहू बेगम साहिबा में बृहस्पतिवार शाम को क़ुरआन ख्वानी का आयोजन किया गया । क़ुरआन ख्वानी के बाद बहू बेगम साहिबा की कब्र पर चादरपोशी भी की गई । इस कार्यक्रम में मकबरा बहू बेगम के एजेंट सैयद जफरुल हसनैन, मौलाना मंजर अब्बास साहब, मौलाना इकबाल हैदर “उर्फ़ी” साहब, मौलाना जफर अब्बास “क़ुम्मी” साहब, मौलाना सादिकुल हसन साहब, शायर ए अहलेबेत फरहत इरफ़ानी साहब, ज़ाकिर ए अहलेबैत जावेद आबिदी साहब,शावेज़ जाफरी एडवोकेट, एडवोकेट मुश्फिक जैदी,इरफान हुसैन कस्टवी, हसीन अख्तर, अच्छे साहब, सैयद हसन रजा, नफीसुल हसन खान, शीराज हुसैन, जुर्रियत अब्बास, दानिश हुसैन,हैदर अब्बास, आफाक मेंहदी, सैयद अकबर हुसैन, रिंकू, शोएब हुसैन,हसन मुर्तुजा, हुसैन अब्बास, अम्मार हुसैन, इदरीस व अन्य लोग मौजूद रहे।क़ुरआन ख्वानी के बाद देश में अमन शांति की दुआ की गई एवं रोजेदारों को अफ्तारी तक़सीम की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *