मिनिस्टीरियल एसोसिएशन इरिगेशन डिपार्टमेंट उत्तर प्रदेश का 48वां अधिवेशन व चुनाव परिकल्प भवन सिंचाई विभाग में सम्पन्न
लखनऊ: ब्यूरो चीफ आर एल पांडे :
मिनिस्टीरियल एसोसिएशन इरिगेशन डिपार्टमेंट उत्तर प्रदेश का 48वां अधिवेशन व चुनाव परिकल्प भवन सिंचाई विभाग में आयोजित हुआ अधिवेशन कार्यक्रम दो दिवसीय हुआ प्रथम दिन अधिवेशन में मांगों एवं समस्याओं पर चर्चा हुई और सभी वक्ताओं द्वारा अपने-अपने विचार व्यक्त किया कार्यक्रम के द्वितीय दिन चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई , जिसमें किसी पद पर कोई प्रतिद्वंद्वी मैदान में नहीं रहा, जिसके कारण चुनाव में निर्विरोध पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य चुने गये चुनाव अधिकारी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष कृतार्थ सिंह महामंत्री गोर्वधन सिंह व कई पदाधिकारी कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए। बता दें कि उक्त चुनाव कार्यक्रम के दुसरे दिन लखनऊ की मेयर सुषमा खेरवाल जी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजुद रहीं तथा चुनाव कार्यक्रम के सफ़ल आयोजन पर अपनी शुभ कामनाएं दी गई और कर्मचारीयों की समस्याओं पर माननीय मुख्यमंत्री जी एवं विभागीय मंत्री जी को अवगत कराते हुए निराकरण कराने का आश्वासन भी दिया गया ।
अंत में चुनाव अधिकारी द्वारा सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी का कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलवाई इस अवसर पर सभी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारी को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी अधिवेशन कार्यक्रम में कई संगठनों के पदाधिकारी के साथ-साथ विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे,

