राजू विश्वकर्मा के जन्म दिवस पर श्री विश्वकर्मा चैरिटेबल संस्था वसई में नई समिति का गठन

राजू विश्वकर्मा के जन्म दिवस पर विश्वकर्मा चैरिटेबल संस्था वसई में नई समिति का गठन

देश की उपासना (समाचार पत्र) 

ब्यूरो धनन्जय विश्वकर्मा।

मुंबई/वसई: श्रावण मास के पावन अवसर पर दिनांक 8 अगस्त को श्री विश्वकर्मा चैरिटेबल संस्था वसई, के अध्यक्ष श्री राजू विश्वकर्मा जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। यह समारोह श्री राधे श्याम विश्वकर्मा जी के कार्यालय में आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्था की नई कार्यकारिणी समिति का भी गठन किया गया, जिसमें निम्नलिखित पदाधिकारियों को उनके पदभार सौंपे गए:
अध्यक्ष: श्री राजू विश्वकर्मा
सह-अध्यक्ष: श्री राधे श्याम विश्वकर्मा
उपाध्यक्ष: श्री रामस्वरूप राणा
सचिव: श्री भागीरथ मिस्त्री
सचिव: श्री महेश राणा
सचिव: श्री चंद्रसेन विश्वकर्मा


इस दौरान, उपस्थित सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों से यह अपील की गई कि वे एकजुट होकर विश्वकर्मा पूजा को सफल बनाने और संस्था को और अधिक मजबूत करने में अपना योगदान दें।
श्री विश्वकर्मा चैरिटेबल संस्था, वसई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *