राष्ट्रपति आगमन से पहले अयोध्या में अलर्ट, चलाया गया सघन चेकिंग अभियान*

*राष्ट्रपति आगमन से पहले अयोध्या में अलर्ट, चलाया गया सघन चेकिंग अभियान*

 

अयोध्या (डीकेयू लाइव ब्यूरो चीफ) सुरेंद्र कुमार।

राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर रामनगरी अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। राम मंदिर की ओर जाने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों की बारीकी से जांच की जा रही है, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा सके इसी क्रम में थाना राम जन्मभूमि के प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु शुक्ला के नेतृत्व में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अयोध्या में आने-जाने वाले वाहनों को रोककर उनकी गहन तलाशी ली गई और यात्रियों से पूछताछ भी की गई। चेकिंग अभियान में सब इंस्पेक्टर आलोक सिंह, मनोज पटेल, प्रवीण सिंह, उमा देवी, शिवानी देवी, सी दिगपाल सहित थाने की पूरी टीम मौजूद रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *