लखनऊ:ख़दरा रोड पर शिया कॉलेज के सामने सीतापुर जाने वाली सड़क के किनारे लगा कूड़े का अंबार: जनमानस में बीमारी की संभावना:शासन प्रशासन से कूड़ा साफ़ कराने की अपील
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। समाजसेवी सर्व मित्र भट्ट ने बताया कि ख़दरा रोड पर शिया कॉलेज के सामने सीतापुर जाने वाले सड़क पर कूड़े का अंबार, जिससे नजदीकी क्षेत्र में बदबू और बीमारी फैल रही है। राजधानी में मलेरिया और डेंगू के मरीज निरंतर बढ़ रहे हैं। मच्छरों की भरमार है, नालियां बजबजा रही हैं। जगह-जगह कूड़े के अंबार लगे हैं, मच्छरों से राजधानी में मलेरिया,डेंगू के मरीज निरंतर बढ़ रहे हैं। निजी और सरकारी अस्पताल भरे हुए हैं, डेंगू के मरीज सरकार को कोस रहे हैं। सरकारी अस्पतालों के डायरेक्टर और डॉक्टर, जनसंपर्क अधिकारी फोन ही नहीं उठाते हैं।

