विधायक नीलिमा कटियार ने संगठन के कार्यों का किए सराहना और कहा कि “युवा पीढ़ी को धर्म, संस्कृति और राष्ट्रहित के मार्ग पर अग्रसर करने की जरूरत
संकलन विनोद कुमार सिंह लखनऊ
राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा संत प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्रमोद तिवारी जी ने ज्योतिषाचार्य के. दुबे पद्मेश जी तथा कल्याणपुर की विधायक एवं उत्तर प्रदेश शासन की पूर्व मंत्री नीलिमा कटियार जी से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान सनातन धर्म, वैदिक परंपरा एवं समाज में संस्कृति संरक्षण को लेकर गहन चर्चा हुई। सभी ने एक स्वर में भारत को वैदिक सनातन राष्ट्र बनाने के संकल्प को दोहराया।
विधायक नीलिमा कटियार जी ने संगठन के कार्यों की सराहना की और कहा कि “युवा पीढ़ी को धर्म, संस्कृति और राष्ट्रहित के मार्ग पर अग्रसर करने
-
के लिए इस प्रकार के संगठनात्मक प्रयास अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।”
प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद तिवारी जी ने भी कहा कि “हम सभी मिलकर घर-घर सनातन संस्कृति का प्रचार करेंगे और भारत को पुनः जगत गुरु बनाने की दिशा में कार्य करेंगे।”
👉 इस भेंटवार्ता के दौरान संगठन की भावी कार्ययोजना और समाज में धर्म-संस्कृति आधारित जागरूकता फैलाने पर विशेष जोर दिया गया।

