विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन में बीआरपी इंटर कॉलेज जौनपुर में आयोजित किया गया

जौनपुर 08 जुलाई, 2025 (सू0वि0)- आज एक विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन में बीआरपी इंटर कॉलेज जौनपुर में आयोजित किया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपर सत्र एवं जनपद न्यायाधीश तृतीय जौनपुर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रशांत कुमार सिंह द्वारा प्राधिकरण एवं दवाओं के दुरुपयोग के बारे में विस्तार से सारगर्भित जानकारी देते हुए प्राधिकरण द्वारा दी जाने वाली निशुल्क सेवाओं का लाभ उठाने और हर प्रकार के नशा से और दवाओं के दुरुपयोग से बचने के लिए विस्तार पूर्व के समझाया गया। सचिव द्वारा यह बताया गया कि किस तरह से छोटे बच्चे और किशोर आयु के लोग नशा और गलत दवाओं के सेवन के उत्सुकता से और बड़ों की देखा देखी अभ्यस्त हो जाते हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को नशा से बचने के लिए और इस बारे में जागरूकता फैलाने का भी आवाहन किया।
इसी क्रम में तहसीलदार सौरभ कुमार, डॉ दिलीप कुमार सिंह डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल जौनपुर, अनुराग चौधरी असिस्टेंट डिफेंस काउंसिल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर, रजत पांडे ड्रग इंस्पेक्टर, देवेंद्र कुमार यादव पैनल लॉयर, नीरज श्रीवास्तव नगर शिक्षा अधिकारी जौनपुर, चंदन राय बाल संरक्षण अधिकारी द्वारा विस्तार से प्रशासन द्वारा इस संदर्भ में की जा रही कार्यवाही, मध्यस्थता और डिफेंस सिस्टम औषधीय के उपयोग और दुरुपयोग महिलाओं और बालको के अधिकार और कर्तव्य और शासन प्रशासन पुलिस के निशुल्क सेवाओं और मोबाइल नंबरों के बारे में मध्यस्थता और सुलह समझौता के बारे में विस्तार से समझाया गया और यह बताया गया कि किस प्रकार संकट काल में इसका लाभ उठाना चाहिए कि अभी बताया गया कि अगर पुलिस और प्रशासन द्वारा लापरवाही किया जाए तो निशुल्क सेवा जिला विधिक प्राधिकरण जौनपुर द्वारा लिया जा सकता है।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकगण छात्र छात्रा में संभ्रांत लोग और विशिष्ट लोगों के अलावा प्रिंट इलेक्ट्रानिक मीडिया के लोग और अन्य लोग उपस्थित रहे।
बैठक में धन्यवाद प्रस्ताव प्रधानाचार्य डॉ0प्रमोद श्रीवास्तव बीआरपी इंटर कॉलेज जौनपुर द्वारा किया गया इस सेमिनार का उत्तम ढंग से संचालन डॉ दिलीप कुमार सिंह डिफेंस काउंसिल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर के द्वारा किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *