संवाददाता प्रवीण सिंह चंदेल कानपुर नगर
कानपुर-श्री राणी सती दादी परिवार मंगल समिति के संयोजक सुनील जालान द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दिनांक 16, 17, और 18 दिसंबर 2022 को होने वाले श्री राणी सती दादी परिवार मंगल समिति के 23 वें मंगल महोत्सव के बारे में जानकारी दी
कानपुर-अध्यक्ष अखिल खेतान ने बताया कि इस बार विशेष आकर्षण श्री दादी जी का शक्ति स्वरूप होगा जिसे कोलकाता से आए हुए कारीगरों द्वारा 15 दिन पहले से दिन रात मेहनत करके मूर्त रूप दिया जा रहा है। तथा इसका सीधा प्रसारण यूट्यूब चैनल सुमिरो श्याम के द्वारा पूरे भारतवर्ष में लाइव दिखाया जाएगा जिस का प्रसारण विकास सैनी द्वारा किया जा रहा है
उत्सव संयोजक आशीष गोयल ने बताया कि शुभारंभ 16 दिसंबर को 1:00 बजे सिरकी मोहाल में मंदिर में अभिषेक से प्रारंभ होगा उसके उपरांत 271 महिलाओं द्वारा मंगल कलश की शोभायात्रा जनरलगंज, बिरहाना रोड होते हुए वृंदावन लान माल रोड पर पहुंचेगी यात्रा मार्ग में भजनों की गंगा के माध्यम से श्री दादी जी को उत्सव हेतु निमंत्रण दिया जाएगा ।
महामंत्री श्री नाथ जालान ने बताया कि 17 दिसंबर को उत्सव स्थल पर श्री दादी जी की भव्य अलौकिक झांकी छप्पन भोग अखंड ज्योति के साथ स्वर कोकिला मंजू शर्मा श्री दादी जी का मंगल पाठ प्रारंभ करेंगी।
रात्रि में 121 चुनडी उढ़ाने का कार्यक्रम होगा जो रात्रि 11:00 बजे तक चलेगा।
18 दिसंबर को सुंदरकांड पाठ एवं सायंकाल भजनों का रसास्वादन भक्त कर सकेंगे जिसमें प्रवेश शर्मा बीकानेर, ज्योति खन्ना कोलकाता ,स्वाति अग्रवाल कोलकाता, कृष्ण कुमार तुलस्यान , राम पांडे दादी के भजनों का गायन करेंगे। उसके उपरांत महा आरती मंगल कलश प्रसाद वितरण एवं चुनडी वितरण होगा।
श्रीनाथ जालान ने बताया कि संस्था द्वारा एक फिजियोथेरेपी सेंटर का संचालन बिरहाना रोड में किया जा रहा है तथा 17 वर्षों से धर्मार्थ औषधालय का संचालन भी हो रहा है।
प्रेस वार्ता के दौरान अनिल खेतान मनोज कुमार अग्रवाल श्रीनाथ जालान पदम जालान रामअवतार झुरिया , सुनील जालान आशीष गोयल ,राजेश बेरीवाल, साकेत रुंगटा, नवीन अग्रवाल, धर्मेंद्र जालान, अतुल झुनझुनवाला, कमल बुधिया, कमल जालान, सुशील जालान, अरुण लूंडिया आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

