19 नवम्बर – श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई
नमो राघवाय 🙏
गयउ मोर संदेह सुनेउँ
सकल रघुपति चरित ।
भयउ राम पद नेह
तव प्रसाद बायस तिलक ।।
( उत्तरकांड, दो. 68)
जय श्री सीता राम🙏🙏
काकभुसुंडि जी ने गरुड़ जी को राम कथा सुनाई है जिसे सुनकर गरुड़ जी कहते हैं कि पूरा राम चरित सुनकर मेरा सारा संदेह दूर हो गया और आपकी कृपा से राम जी के चरणों में प्रेम हो गया ।
श्री राम कथा सुनकर क्या क्या ठीक हो सकता है , यह तो वही बता सकता है जिसने इसे श्रवण किया हो । आप एकबार कथा तो सुनें, आपके भी सारे संदेह दूर हो जाएँगे और श्री राम चरणों में प्रेम भी हो जाएगा । अथ ! जय जय राम कथा, जय श्री राम कथा 🚩🚩🚩
संकलन तरूण जी लखनऊ

