2 जुलाई – श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई
नमो राघवाय 🙏
बिबसहुँ जासु नाम नर कहहीं ।
जन्म अनेक रचित अघ दहहीं ।।
सादर सुमिरन जे नर करहीं ।
भव बारिधि गो पद इव तरहीं ।।
( बालकांड 118/2)
राम राम 🙏🙏
श्री पार्वती माता के श्री राम कथा पूछने पर भगवान शिव जी कहते हैं कि बिना इच्छा के जिसका नाम लेने पर मनुष्य के अनेकों जन्म के पाप जल जाते हैं और आदरपूर्वक स्मरण करने पर संसार सागर बिना किसी श्रम के पार कर लेते हैं, श्री राम जी वही परमात्मा हैं ।
आत्मीय जन ! श्री राम नाम पापनाशक है, पाप नष्ट होते ही ये कठिन भौतिक जगत एकदम सरल व आसान हो जाता है, संसार में धर्म सापेक्ष रहना व ब्यवहार करना आसान हो जाता है । अतः परम आदर से श्री राम नाम सुमिरन कर अपने जीवन को सरल कर लें । अतएव नाम भजन सतत करते रहें…….श्री राम जय राम जय जय राम, सीताराम जय सीताराम जय सियाराम जय जय सियाराम। जय रघुनंदन जय सियाराम जानकीवल्लभ राजाराम। सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम 🚩🚩🚩 संकलन तरूण जी लखनऊ

