संक्रामक बीमारियों से बचाव एवं टीकाकरण पर आधारित छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। रजत ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज, लखनऊ के रजत डिग्री कॉलेज, रजत वोमेंस कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन एण्ड मैनेजमेण्ट एवं रजत कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन एण्ड मैनेजमेण्ट में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर(27 मार्च से 02 अप्रैल) के अंतर्गत चौथे दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विशेष शिविर का आज चौथा दिन संक्रामक बीमारियों से बचाव एवं टीकाकरण पर आधारित था। उपरोक्त विषय पर छात्र-छात्राओं ने एक रैली निकाली तथा आसपास के नागरिकों को संक्रामक बीमारियों जैसे मलेरिया टाइफाइड फ्लू आदि से बचाव उनका निदान एवं टीकाकरण के विषय में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही साथ यह भी समझाया कि आसपास कहीं भी पानी इकट्ठा ना होने दें और मच्छरों को पनपने से रोके। तत्पश्चात रैली गांव पहुंची और गांव के निवासियों को भी सभी स्वयंसेवक सेविकाओं ने जागरूक किया। अंत में सभी स्वयंसेवक सेविकाओं के लिए भोजन की व्यवस्था की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *