अयोध्या (क्राइम रिपोर्टर) मुकेश कुमारअयोध्या में अपराध नियंत्रण व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत साइबर क्राइम सेल टीम को कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम सेल मनबोध तिवारी द्वारा साइबर सेल टीम के साथ कार्यवाही करते हुए कुल 1,43,998 (एक लाख तैंतालीस हजार 998 रुपये) रुपये प्रार्थी सुनील मिश्रा निवासी आदित्य नगर कॉलोनी थाना कैंट जनपद अयोध्या के क्रेडिट कार्ड/खाते में वापस कराये गये। पीड़ित द्वारा रुपये वापस मिलने पर साइबर सेल टीम का आभार व्यक्त किया गया।

