योग के माध्यम से होता है बच्चों में सर्वांगीण विकास – डॉक्टर ध्रुवराज

ब्यूरो प्रमुख विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

जौनपुर मां कौशिल्या सेकेंड्री स्कूल मोकलपुर नेवादा जौनपुर में चल रहे तीन दिवसीय योग व समर कैंप का समापन बुधवार को हुआ। योग शिविर के समापन अवसर पर योग गुरु डॉ ध्रुवराज ने बच्चों को ताड़ासन, वृक्षासन, गरुण आसन, पादहस्त आसन, त्रिकोण आसन, करिचक्र आसन व प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। योग गुरु डॉ ध्रुवराज ने बच्चों को बताया कि योग स्वभाव में आ जाए तब हर मुश्किल काम आसान हो जाता है। विद्यालय के प्रबंधक श्याम बहादुर यादव ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं बच्चों के स्वस्थ रहने से ही देश और राष्ट्र का विकास होगा इसलिए बच्चों को अपने स्वास्थ्य के लिए याददाश्त शक्ति बढ़ाने के लिए प्रतिदिन योगाभ्यास करना चाहिए। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉक्टर अरविंद कुमार ने कहा कि सब रोगी की एक दवाई ऋषि-मुनियों ने योग बताई। इसीलिए बच्चों अभिवावकों और समस्त विद्यालय परिवार को प्रतिदिन योगाभ्यास करना चाहिए। विद्यालय के प्रबंधन निदेशक सौरभ यादव द्वारा बताया गया की विद्यालय में बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु योगा, खेलकूद, पुस्तकालय, कम्प्यूटर व विधिन्न विषयो के प्रयोगात्मक की सुंदर व्यवस्था की गई है। यहा का बच्चा चंद्रभान पाल नीट की परीक्षा उत्तीर्ण करके राम मनोहर लोहिया कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। इस सत्र में दिव्यांशु यादव ने हाईस्कूल की परीक्षा में 90.00% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस अवसर पर डा अरविंद कुमार, विष्णु कुमार, शिव कुमार, सुरेंद्र कुमार, आकाश सिंह, मोनिका उपाध्याय, धर्मेंद्र पाल, कनीज सोगरा,रीता, ज्योति गुप्ता, सरिता, काव्या, रीना, रमाकांत आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *