साहू समाज स्नेह मिलन व सम्मान समारोह जार्ज टाउन प्रयागराज उ0प्र0 में सम्पन्न

(मुम्बई डीकेयू ब्यूरो विपिन गुप्ता ): राष्ट्रीय अध्यक्ष साहब शरण साहू के आदेश पर अनिल कुमार साहू ( अध्यक्ष साहू चौपाल पूर्वांचल ) एवं समारोह की अध्यक्षता कर रही ज्ञानवापी मंदिर काशी की याचिकाकर्ती सीता साहू द्वारा आयोजन किया गया। जिसमें महिला पदाधिकारियों का मनोनयन पत्र वितरित किया गया। प्रमुख रुप से रश्मि साहू, सूलेखा साहू, ज्योति साहू, दीपिका साहू, दीप्ति साहू, बबीता साहू, दीपिका साहू, सरिता साहू, स्वरुपा साहू, स्नेहा साहू, निर्मल गुप्ता, नन्दलाल साहू आदि प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। अनिल कुमार नें साहू नें समाज को शिक्षित एवं संगठित होना अति आवश्यक बताया। सीता साहू नें महिलाओं को खुद आत्मनिर्भर बन कर समाज को आगे बढ़ानें पर बल दिया। सुलेखा साहू नें गजवा हिन्द एक समुदाय द्वारा चलाया जा रहा एक लवजिहाद की शिकार हुई श्रद्धा के परिवार को न्याय मिले तथा समाज को इससे प्रेरणा लेनी चाहिये । समाज की निशा गुप्ता नें कहा अपनें बच्चों पर नजर रखें और सजग रहें। ज्योति साहू नें कहा साहू समाज की महिलाओं को समाज के कार्याें में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। दीपिका साहू नें कहा कि महिलाओं को रानी लक्ष्मींबाई बन कर खुद आत्मनिर्भर बनना चाहिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *