हरिहरात्मक महायज्ञ के निम्मित ध्वजपूजन आज

हरिहरात्मक महायज्ञ के निम्मित ध्वजपूजन आज

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
गड़वार(बलिया):
संत शिरोमणि श्री जंगली बाबा के जन्मोत्सव के अवसर पर श्री जंगली बाबा धाम,गड़वार पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 19मार्च से आचार्य पंडित राहुल उपाध्याय के संयोजकत्व में विद्वान विप्रों द्वारा शतचंडी अनुष्ठान किया जाएगा।जिसकी पूर्णाहुति 27मार्च को रामनवमी को होगी।रामनवमी को ही बाबा श्री का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा व
पादुकाभिषेक होगा।साथ ही इसी दिन बाबा के महानिर्वाण शताब्दी पर आयोजित होने वाले हरिहरात्मक महायज्ञ के निम्मित ध्वजपूजन भी धाम परिसर पर किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *