अयोध्या की कुछ ख़ास ख़बर: जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
अयोध्या : रेलवे बाईपास के आंदोलन की मुहिम लाई रंग*।
भाजपा के पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने रेलवे बाईपास पर रेल मंत्री से की बात।शहर गद्दोपुर रेलवे बाईपास निर्माण पर लगी रोक।बाईपास को दूसरे स्थान पर किया जाएगा स्थानांतरित
अयोध्या नेपाल से पानी छोड़ जाने व पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार
********†*†**†………….*************
बारिश से सरयू नदी खतरे की निशान से 30 सेंटीमीटर ऊपर
सदर तहसील के पिपरी संग्रामपुर के दो पुरवे मुख्य गांव से कटे, दोनों गांव को जोड़ने के लिए लिया गया नाव का सहारा, एसडीएम सदर राम प्रकाश तिवारी मौके पर पहुंचकर लोगों से की अपील, दशरथ समाधि स्थल पर पहुंचकर रहे सुरक्षित, कुछ लोगों ने जाने से किया इनकार, मौके पर एक डॉक्टर व पशु चिकित्सक किए गए तैनात,समय समय पर पुरुष और जानवरों का हो सके मेडिकल चेकअप।
**†********†*………. ,,,,,,******
अयोध्या पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत
पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत। सड़क पार करते समय हुई दुर्घटना। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के अयोध्या प्रयागराज हाईवे पर ताजपुर के पास की घटना। मृतक बुजुर्ग कोतवाली क्षेत्र के गंडई बक्शी पुरवा का रहने वाला। पान की दुकान बंद कर देर रात अपने घर लौट रहा था बुजुर्ग जमुना चौरसिया।

