आज की कुछ ख़ास ख़बर: जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी

आज की कुछ ख़ास ख़बर: जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
लखनऊ- यूपी BJP अध्यक्ष पंकज चौधरी की प्रेसवार्ता आज, प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार प्रेसवार्ता, बीजेपी कार्यालय पर आज 12 बजे होगी प्रेसवार्ता

लखनऊ- पंचायत चुनाव की मतदाता पुनरीक्षण सूची आज आएगी, 30 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे आपत्तियां, 6 फरवरी को अंतिम सूची जारी की जाएगी, 6 फरवरी के बाद सूची में नहीं होगा फेरबदल

लखनऊ- सरकार श्रमिक महिलाओं के लिए 8 छात्रावास बनाएगी, लखनऊ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर में होंगे छात्रावास, तीनों शहरों के विकास प्राधिकरण निशुल्क भूमि उपलब्ध कराएंगे, महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

लखनऊ- यूपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन, आज अनुपूरक बजट पर दोनों सदनों में होगी चर्चा, कल सुरेश खन्ना ने पेश किया था अनुपूरक बजट, आज भी सत्र के हंगामेदार रहने की संभावना

रायबरेली- दारोगा, बीजेपी नेता समेत 9 पर मुकदमा दर्ज, युवक का एनकाउंटर का डर दिखाकर वसूली का आरोप, कोर्ट के आदेश पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज, बछरावां थाने के दारोगा जीतेश सिंह नामजद, बीजेपी मंडल अध्यक्ष प्रवेश वर्मा भी आरोपी, शिव कुमार सहित 5-6 अज्ञात पर मुकदमा, विश्वास उर्फ सौरभ ने कोर्ट में लगाई थी गुहार, घर से उठाकर थाने में पिटाई का आरोप, मां को एनकाउंटर की धमकी देकर रूपए लेने का आरोप, धमकी देकर 45 हजार लेने का आरोप, मामला नीमटीकर गांव के भूमि विवाद से जुड़ा, कोर्ट के आदेश पर हरचंदपुर थाने में FIR दर्ज, हरचंदपुर थाना क्षेत्र का मामला

आगरा- CP दीपक कुमार ने की बड़ी कार्रवाई, थाने में युवक को थर्ड डिग्री देने का मामला, किरावली थाना प्रभारी, दारोगा, बीट ऑफिसर सस्पेंड, एसीपी राम प्रवेश का हुआ ट्रांसफर, ट्रैफिक भेजा, डीसीपी पश्चिमी ने की जांच, रिपोर्ट के बाद कार्रवाई, उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद कार्रवाई, हत्या केस की पूछताछ में उठाया था राजू को, परिजनों का आरोप डंडों से पीटकर दोनों पैर तोड़े, पूछताछ के दौरान युवक को दी गई थर्ड डिग्री, करहारा में 3 माह पहले हुई हत्या का है मामला

बहराइच- बाइक सवार दो युवकों को वाहन ने रौंदा, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा घायल, मृतक कैलाश के पास से एयरगन बरामद, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस, थाना रानीपुर के हुजूरपुर हाईवे पर हुआ हादसा

बहराइच- बहराइच बॉर्डर के इलाकों में शुरू बुलडोजर कार्रवाई, तालाब पर बनी 10 दुकानों को किया जमींदोज, SDM नानपारा के आदेश पर हुई कार्रवाई, यासीन नामक व्यक्ति ने बनाई थी 10 दुकानें, लेखपाल, पुलिस की मौजूदगी में हुई कार्रवाई, बहराइच कोतवाली नानपारा का मामला

बहराइच- अलाव ताप रहा युवक हुआ हादसे का शिकार, अचानक कपड़े में लगी आग से झुलसा युवक, युवक को मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती, हालत गंभीर होने पर लखनऊ किया रेफर, कोतवाली कैसरगंज इलाके का मामला

बहराइच- किशोरी पर तेंदुए ने किया हमला, किशोरी की चीख-पुकार सुनकर परिजन पहुंचे, किशोरी को PHC सुजौली में कराया गया भर्ती, बहराइच के सुजौली के चफरिया का मामला

झांसी- हैंडपंप पर पानी भरना बना पर हुआ विवाद, महिला को बेरहमी से पीटा, कपड़े फाड़े, दी धमकी, आरोपी मिथुन ने मारपीट की, कपड़े फाड़ दिए, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जांच की शुरू, मोंठ थाना क्षेत्र का मामला

हापुड़- हापुड़ में युवती का हुआ अपहरण, घर से युवती का अपहरण कर ले गए आरोपी, पांच लोगों पर दर्ज हुई FIR, घर से जेवरात और नगदी भी गायब, दबंगों ने पीड़ित पिता को दी धमकी, गढ़ कोतवाली क्षेत्र का मामला

हापुड़- हापुड़ में तीन दुकानों में लगी भीषण आग, सब्जी मंडी के पास बोरियो की 3 दुकानें जलीं, आग लगने का कारण अभी अज्ञात, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, कई घंटे बाद दमकल कर्मियों ने आग बुझाई, हापुड़ की नवीन मंडी क्षेत्र का मामला

बुलंदशहर- बुलंदशहर में लगातार बढ़ रहा वायु प्रदूषण, बुलंदशहर नगर में 538 AQI, खुर्जा इलाके में 490 AQI मापा गया

हापुड़- विदेश में नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी, दो युवकों पर 6 लाख की ठगी का आरोप, युवकों पर पीड़ित का पासपोर्ट भी रखने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से की मामले की शिकायत, सिंभावली क्षेत्र का राजपुर का रहने वाला पीड़ित

हापुड़- संदिग्ध हालत में लापता हुआ किशोर, किशोर की तलाश में भटक रहे परिजन, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार, पुलिस मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी, थाना धौलाना क्षेत्र का मामला

हापुड़- दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर 85 लाख की बड़ी लूट, 8 दिन बाद भी बदमाश पुलिस की पकड़ से बाहर, बदमाशों की तलाश में कई जिलों में पुलिस की दबिश, हापुड़ पुलिस समेत 3 जिलों की पुलिस खाली हाथ, आधा दर्जन बदमाशों ने दिया था वारदात को अंजाम, पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर हुई थी लूट

हापुड़- चारा काटते समय घायल युवती का मामला, युवती की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत, गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव झड़ीना का मामला

हापुड़- किसानों ने दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी पर लगाए आरोप, आधार कार्ड से खाद चोरी का लगाया आरोप, बायोमेट्रिक के दौरान हुआ खुलासा, किसानों ने जिला कृषि अधिकारी से की शिकायत, किसानों की बिना जानकारी निकाला गया यूरिया, आधार कार्ड पर निकाला गया कई कट्टे यूरिया, बायोमेट्रिक करने के बाद फर्जीवाड़े की हुई जानकारी

रायबरेली- डब्ल्यूएचओ के कर्मचारी पर हमला, टीकाकरण पर्यवेक्षण के दौरान हमला, शराबी युवक ने हमला कर किया घायल, ग्रामीणों ने बचाई स्वास्थ्य कर्मचारी की जान, पुलिस ने कर्मचारी को पहुंचाया अस्पताल, चांदपुर क्षेत्र के पूरे बाबू मजरे डोमापुर की घटना

झांसी- तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार 3 युवकों को रौंदा, 2 युवक गंभीर रूप से घायल, एक की हालत नाजुक, हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर फरार, सीपरी बाजार थाना क्षेत्र की घटना

सहारनपुर- घने कोहरे के चलते सड़क सुरक्षा को लेकर अलर्ट, रात भर सड़कों पर मुस्तैद रही सहारनपुर पुलिस, एसएसपी आशीष के निर्देशन में विशेष अभियान, सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता अभियान शुरू, हाईवे, व्यस्त मार्गों और टोल प्लाजा पर सघन चेकिंग, राजपत्रित अधिकारी, सीओ और थाना प्रभारी तैनात

हापुड़- चौधरी चरण सिंह की जयंती पर आज कार्यक्रम, पूर्व BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी होंगे शामिल, जन्मस्थली नूरपुर गांव में कार्यक्रम का आयोजन, किसान प्रदर्शनी में भी पहुंचेंगे भूपेंद्र चौधरी

संभल- संभल में घने कोहरे और शीतलहर का असर, नर्सरी से 12वीं तक के स्कूल में 2 दिन अवकाश, डीएम राजेंद्र पैंसिया ने आदेश किया जारी

देहरादून- सीएम धामी का आज का कार्यक्रम, 10 बजे के०आर०सी० रानीखेत का भ्रमण, सैन्य अधिकारियों एवं अग्निवीरों से संवाद करेंगे, अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 का समारोह, 3 बजे आयोजित सहकारिता मेला में प्रतिभाग करेंगे
*****†********************************,,,
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने होमगार्ड स्वयंसेवकों के 41424 पदों पर भर्ती के लिए सोमवार को लिखित परीक्षा की तारीख घोषित

लखनऊ -उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने होमगार्ड स्वयंसेवकों के 41424 पदों पर भर्ती के लिए सोमवार को लिखित परीक्षा की तारीख घोषित कर दी। यह परीक्षा वर्ष 2026 में 25, 26 और 27 अप्रैल को होगी। इस संबंध में कोई भी जानकारी बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in से ली जा सकती है। होमगार्ड भर्ती के लिए 25 लाख से अधिक आवेदन फार्म भरे जा चुके हैं। बताया जा रहा है कि तीन दिन होने वाली यह परीक्षा छह पालियों में होगी यानी हर दिन दो पालियों में परीक्षा लेने की तैयारी की जा रही है। बोर्ड अभी तय करेगा कि परीक्षा केन्द्र किन-किन जिलों में और कितने होंगे। यह परीक्षा पूरी तरह से ऑफलाइन होगी। ओएमआर आधारित यह परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें सामान्य ज्ञान के सवाल ही पूछे जाएंगे।
*************************
लखनऊ
*योगी सरकार श्रमिक महिलाओं के लिए 8 छात्रावास बनाएगी*

लखनऊ, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में होंगे महिला छात्रावास

तीनों शहरों के विकास प्राधिकरण निशुल्क भूमि उपलब्ध कराएंगे

महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

छात्रावास निर्माण के लिए जमीन 1 रुपये प्रतिवर्ष लीज पर दी जाएगी

सभी विकास प्राधिकरण महिला कल्याण विभाग को भूमि सौंपेंगे

गाजियाबाद के सूर्यनगर में छात्रावास निर्माण का विशेष प्रस्ताव

सूर्यनगर छात्रावास को एफएआर में छूट देने का फैसला

श्रमिक महिलाओं को सुरक्षित आवास सुविधा उपलब्ध कराने की पहल

योजना से कामकाजी महिलाओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद
************************,,,,
लखनऊ
माघ मेले को लेकर परिवहन निगम की तैयारी पूरी

माघ मेले में 3800 बसों का किया जाएगा संचालन

मुख्य स्नान पर्वों पर 200 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था

विभिन्न क्षेत्रों से अतिरिक्त बसों का किया गया आवंटन

लखनऊ क्षेत्र से 500 बसों का संचालन किया जाएगा

गोरखपुर से 500 बसें, आजमगढ़ से 430 बसें चलेंगी

वाराणसी क्षेत्र से 430 बसें, अयोध्या क्षेत्र से 270 बसें
*******************************”**”””””

*साइबर अपराध पर योगी सरकार की पहल, अब तक 84 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी प्रशिक्षित*

*डिजिटल युग की चुनौतियों से निपटने के लिए पुलिस को तकनीकी रूप से सशक्त बना रही योगी सरकार*

*साइबर क्राइम प्रशिक्षण पोर्टल के माध्यम से पुलिस कर्मियों को प्रदान किया जा रहा प्रशिक्षण*

*विधानसभा में योगी सरकार ने साइबर सिक्योरिटी को लेकर किए गए प्रयासों का किया उल्लेख*

*प्रदेश के सभी जनपदों में साइबर क्राइम थाने संचालित, प्रत्येक जनपदीय थाने में साइबर सेल भी सक्रिय*

*लखनऊ, 23 दिसंबर।* डिजिटल लेनदेन और ऑनलाइन गतिविधियों के बढ़ते दायरे के साथ साइबर ठगी और हाईटेक अपराध के चलते आम नागरिकों की सुरक्षा और डिजिटल विश्वास को मजबूत करने के उद्देश्य से योगी सरकार साइबर अपराध के विरुद्ध सशक्त रणनीति के तहत लगातार ठोस कदम उठा रही है। इसी क्रम में साइबर क्राइम प्रशिक्षण पोर्टल के माध्यम से अब तक 84,705 पुलिस कर्मियों को प्रमाणित प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है, जिससे पुलिस बल को तकनीकी रूप से अधिक सक्षम बनाया गया है।

*चरणबद्ध तरीके से साइबर अपराध नियंत्रण का ढांचा किया मजबूत*
विधानसभा में पूछे गए एक प्रश्न के लिखित जवाब में सरकार ने साइबर ठगी और हाईटेक अपराधों पर नियंत्रण के लिए किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी। जवाब में बताया गया कि वर्ष 2017 से पूर्व उत्तर प्रदेश में केवल दो साइबर क्राइम थाने (लखनऊ और गौतमबुद्धनगर) ही कार्यरत थे। साइबर अपराधों की बढ़ती चुनौती को देखते हुए योगी सरकार ने चरणबद्ध तरीके से साइबर अपराध नियंत्रण का ढांचा मजबूत किया। इसके तहत 06 फरवरी 2020 को 16 परिक्षेत्रीय साइबर क्राइम थानों तथा 14 दिसंबर 2023 को 57 जनपदीय साइबर क्राइम थानों की स्थापना की गई। साथ ही प्रदेश के सभी जनपदीय थानों में साइबर सेल का गठन कर प्रशिक्षित पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। वर्तमान में प्रदेश के सभी जनपदों में कुल 75 साइबर क्राइम थाने संचालित हो रहे हैं, जबकि प्रत्येक जनपदीय थाने में साइबर सेल भी सक्रिय है।

*सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम*
सरकार ने यह भी अवगत कराया कि साइबर अपराध से बचाव के लिए अब तक 65,966 सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। वहीं, साइबर अपराध की त्वरित शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 की क्षमता 20 सीटों से बढ़ाकर 50 सीट कर दी गई है, जो 24×7 क्रियाशील है। सरकार के अनुसार, प्रशिक्षित पुलिस बल, मजबूत साइबर ढांचा और व्यापक जन-जागरूकता अभियान के माध्यम से प्रदेश में साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में लगातार प्रगति हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *