अयोध्या (रुदौली)रुदौली स्टेशन पर बड़ा हादसा टला:किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस में यात्री फंसा,आरपीएफ चौकी इंचार्ज जितेंद्र यादव एवं हमराह कर्मी बने देवदूत
जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
रुदौली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस (15716) से उतरते समय एक यात्री फिसलकर प्लेटफॉर्म और ट्रेन के पायदान के बीच फंस गया। मौके पर मौजूद आरपीएफ चौकी इंचार्ज जितेंद्र यादव ने हमराह कर्मियों के साथ तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू कराया। सबल मंगाकर प्लेटफॉर्म तोड़कर यात्री को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायल को 108 एंबुलेंस से सीएचसी रुदौली भेजा गया। आरपीएफ की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। घटना के कारण किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस को करीब 19 मिनट का अतिरिक्त ठहराव करना पड़ा,जिसके बाद ट्रेन अपने गंतव्य की ओर रवाना हुई।
आरपीएफ की सूझबूझ,तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता से न केवल यात्री की जान बची, बल्कि स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने भी आरपीएफ चौकी इंचार्ज जितेंद्र यादव और उनकी टीम की खुले दिल से सराहना की।

