इंस्पायर अवार्ड मॉनक योजना 2025-26 में लखनऊ मण्डल से रिकॉर्ड 31881 नामांकन

इंस्पायर अवार्ड मॉनक योजना 2025-26 में लखनऊ मण्डल से रिकॉर्ड 31881 नामांकन
जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ राकेश कुमार पाण्डेय की कुशल रणनीति से राजधानी लखनऊ 6602 नामांकन के साथ प्रदेश में अव्वल,हरदोई तीसरे ,उन्नाव पांचवें तो लखीमपुर खीरी प्रदेश में सातवें स्थान पर
राज्य के प्रथम दस स्थानों में लखनऊ मण्डल के चार जनपद
नामांकन के लिए मात्र तीन दिन शेष

सिटी रिपोर्टर प्रत्यूष पाण्डेय

लखनऊ।
केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना इंस्पायर अवार्ड मॉनक में नामांकन 15 जून से ही प्रारम्भ है,
नामांकन की अन्तिम तिथि 30 सितम्बर 2025 घोषित है,नामांकन के लिए मात्र तीन दिन शेष

संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल कार्यालय के मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि विगत कई वर्षों से राज्य में लखनऊ मण्डल इंस्पायर अवार्ड मॉनक योजना में नामांकन व चयन की दृष्टि से अव्वल रहा है, इस वर्ष जब नामांकन की पात्रता परिधि भी बढ़ाकर कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों के लिए कर दी गयी तो लखनऊ मण्डल के सभी जनपदों ने अपने नामांकन के आंकड़े भी तीव्रता से बढ़ाये हैं
नामांकन की अन्तिम तिथि 30 सितम्बर 2025 में मात्र तीन दिन शेष है इसको लेकर संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ प्रदीप कुमार ने लखनऊ मण्डल के सभी जिलों लखीमपुर खीरी, हरदोई ,सीतापुर,लखनऊ,उन्नाव, रायबरेली के जिला विद्यालय निरीक्षक को जनपद में शेष रह गए सभी विद्यालयों से इंस्पायर अवार्ड मॉनक योजना 2025-26 में गुणवत्तापरक नवीन विचारों के अधिक से अधिक पंजीकरण कराने की अपील की है।
विज्ञान प्रगति अधिकारी लखनऊ मण्डल डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि स्टेट कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार दिनांक 27 सितम्बर 2025 की पूर्वान्ह तक लखनऊ मण्डल के 6 जिलों से नामांकन की स्थिति निम्नवत है-
1-लखनऊ जनपद से 6602 नामांकन (छे हज़ार छे सौ दो)
2-हरदोई- जनपद से 6384 नामांकन (छे हज़ार तीन सौ चौरासी)
3-उन्नाव जनपद से 5453 नामांकन (पांच हज़ार चार सौ तिरपन)
4-लखीमपुर खीरी जनपद से 5049 नामांकन (पांच हज़ार उनचास)
5-सीतापुर जनपद से 4883 नामांकन(चार हज़ार आठ सौ तिरासी)
6-रायबरेली जनपद से कुल 3510 नामांकन (तीन हज़ार पांच सौ दस्य)
इस प्रकार अब तक लखनऊ मण्डल से कुल 31881 (इकत्तीस हज़ार आठ सौ इक्यासी) नामांकन हुए हैं।
संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ प्रदीप कुमार सिंह ने मण्डल के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को उनके कुशल रणनीति से गुणवत्तापरक मौलिक विचारों में अधिकाधिक नामांकन कराने पर उनकी सराहना की है।
मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि अभी इन दिन शेष हैं लखनऊ मण्डल के सभी 6 जनपदों में किसी भी विद्यालय को इंस्पायर मॉनक पोर्टल पर नामांकन करने में आने वाली किसी भी तरह की समस्या के लिए उनसे 9415012946 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *