एमएससी रसायन विज्ञान में आरक्षित श्रेणी के शिक्षार्थियों को विशेष मौका।
जौनपुर।
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित रसायन विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. प्रमोद कुमार ने बताया गया। कि प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) संस्थान के रसायन विज्ञान विभाग में पी. यू. कैट. 2025 के तहत संपन्न हुए प्रथम चरण के काउंसलिंग में एम. एस. सी. रसायन पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष सत्र के अनारक्षित श्रेणी की सभी सीटें भर गयी हैI अभी आरक्षित श्रेणी ई डब्लू एस, ओबीसी, एसी तथा एसटी में कुछ सीटें खाली है । इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश हेतु 11 अगस्त, 2025 तक विभाग में संपर्क कर से प्रवेश ले सकते हैI प्रथम वर्ष कि कक्षाएं 11 अगस्त, 2025 से संचालित होंगींI


