कोटेदार संघ के लोग दिल्ली रवाना

ब्यूरो प्रमुख विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

जौनपुर । ऑल इंडिया फेयर प्राइज शॉप डीलर फेडरेशन उ. प्र. (कोटेदार संघ) के कार्य वाहक जिलाध्यक्ष दया शंकर निगम ने प्रेस को जारी एक विज्ञप्ति के माध्य्म से बताया कि 22 मार्च को जंतर मंतर पर धरना देने के लिए हमारे आह्वान पर ट्रेन, बस व व्यक्तिगत साधनों से सैकड़ो लोग दिल्ली रवाना हो गए है जहाँ जंतर मंतर पर धरना दिया जाएगा व जरूरत पड़ी तो संसद भवन का घेराव भी किया जाएगा। हमारी मुख्य मांगे है कोटेदारों को 30 हजार रुपया प्रतिमाह मानदेय व 200 प्रति कुंतल कमीशन व कोटेदारों को सरकारी कामर्मचारी घोषित किया जाय। परन्तु सरकार अपनी हठधर्मिता के कारण कोटेदारों की मांग पर ध्यान नही दे रही है , जिससे हम सब आंदोलन, धरना, प्रदर्शन करने को बाध्य है। इस अवसर पर सलीमुल्लाह ,अशोक कुमार जायसवाल, मनोज कुमार जायसवाल, संतोष यादव ,आदेश, गुड्डू, अमरनाथ जायसवाल ,राकेश मिश्रा करमही,हिटलर संजय राय. राजू उपाध्याय, राज विश्वकर्मा, पारसनाथ गुप्ता ,आदिल शेख ,आदि लोग साथ दिल्ली गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *