चिनहट पुलिस ने रैकी कर नकबजनी करने वाला एक शातिर चोर किया गिरफ्तार
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। पुलिस आयुक्त लखनऊ एस०बी० शिरडकर के निर्देशानुसार पुलिस उपायुक्त पूर्वी प्रबल प्रताप सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी सय्यद अली अब्बास के कुशल पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त विभूतिखण्ड अनिद्य विक्रम सिंह के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी चतुर्वेदी थाना चिनहट लखनऊ के कुशल नेतृत्व में दिनाँक 22.02.2024 को चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वस्तु/वाहन तलाश वांछित/वारण्टी एवं अपराध एवं अपराधियो के रोकथाम के दौरान उप निरीक्षक दिनेश तिवारी मय हमराही अधि0/कर्मचारीगण के बंद मकानो का ताला तोड़कर कीमती वस्तुओ की चोरी करने वाला एक नफर शातिर चोर को लौलाई तिराहे के पास थाना चिनहट लखनऊ से समय 22.15 बजे गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के कीमती तार व विक्री के 1310/-नगद बरामद किया गया। अनावरित अभियोग मे गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।
अपराध का संक्षिप्त विवरण बताते हुए पुलिस ने कहा कि -अभियुक्त ने पूछताछ में बताया की साहब मै एक पैर से विकलांग हूं वैशाखी के सहारे चलता हूँ कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया की साहब मैं अकेले ही थाना क्षेत्र चिनहट मे व आस पास के क्षेत्र में रैकी करता हूँ तथा बंद मकानो की तलाश कर मौका पाकर मकान का ताला तोड़कर कीमती वस्तुओ व नगदी की चोरी कर लेता हूँ ताला तोड़ने के लिये मै अपने बैग मे पिलास, पेचकस व मास्टर रिंच भी लेकर चलता हूँ विकलांगता के सम्बन्ध मे पूछा गया तो बताया की कम उम्र मे ही पोलियो हो जाने के कारण मेरा एक पैर खराब हो गया घटना व बरामद माल के सम्बन्ध में पूछने पर बताया कि साहब कुछ दिन पहले काशीराम कालोनी लौलाई के पास एक माकान का ताला तोड़कर घर के अन्दर से कीमती तार चोरी किये थे तथा हाल ही मे प्रधान आटा चक्की लौलाइ मे एक दुकान से बिजली का तार चोरी किये थे जिसे विक्री करने के लिये बैग में रखकर आज जा रहे थे की मौके पर आप लोगो द्वारा पकड़ लिया गया।

