जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के समक्ष कृषक अरूण कुमार सिंह पुत्र श्री इन्द्र पाल सिंह के द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश

जौनपुर 10 जून, 2025 (सू0वि0)- आज जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के समक्ष कृषक अरूण कुमार सिंह पुत्र श्री इन्द्र पाल सिंह ग्राम रिजवी खॉ पोस्ट व तहसील सदर के द्वारा प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया कि उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत आवेदन किया है किन्तु आवेदन फार्म जमा करने हेतु विभिन्न कार्यालयों का चक्कर लगाना पड रहा है, जिस पर जिलाधिकारी के द्वारा प्रकरण पर तत्काल संज्ञान लेते हुए उप निदेशक कृषि को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
          उक्त के क्रम में उप निदेशक कृषि के द्वारा अवगत कराया गया है कि कृषक अरूण कुमार सिंह का फार्मर रजिस्ट्री कराते हुए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का पुनः नया आवेदन करा दिया गया है जो अभी तहसील स्तर पर सत्यापन हेतु लम्बित है। जिसे शीघ्र ही सत्यापित कराकर योजना का लाभ दिया जायेगा। कृषक अरुण कुमार सिंह के द्वारा त्वरित गति से समाधान पाए जाने पर माननीय मुख्यमंत्री जी और जिलाधिकारी के प्रति अपना आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *