जरूरी है धर्म और सत्य की पहचान

जरूरी है धर्म
और सत्य की पहचान
खण्ड-2
का प्रारंभ, स्वयं को बुद्धिमान समझने से होता है इसलिए- Before fool for life- Lets take small steps . FAIL होने पर कभी भी हार न मानें क्योंकि F.A.I.L. (First Attempt In Learning) का अर्थ होता है सीखने की आपकी पहली कोशिश है । वह भी अंत नहीं होता, क्योंकि E.N.D.(Effort Never Dies) का अर्थ होता है और कोशिश कभी बेकार नहीं जाती है । वह NO में आपको जवाब मिलता है तो भी कोई बात नहीं क्योंकि N.O. (Next Opportunity) का अर्थ अगला अवसर होता है । वह इसलिए हमेशा POSITIVE बने रहिए । हमारे जीवन में धर्म,धन,विद्वता आदि अर्थहीन है यदि इसमें श्रद्धा,प्रामाणिकता और शिष्टता आदि ना हो | वह ज्ञान में विवेक का मर्म अनिवार्य है क्योंकि कोरी पढ़ाई का अहम् क़तई स्वीकार्य नहीं होता है । वह इसी तरह हमारे जीवन का हर क्षेत्र सुभावों की हरीतिमा से हरा-भरा हो ताकि हमारा जीवन सही अर्थों में ,वास्तविक सार्थकता से भरा-तरा हो । वह हमारी जिन्दगी की गाड़ी में जीवन के मूल सि्द्धान्तों का ईंधन सदैव रहें । हमारी वाणी दो प्रकार की होती है। एक शब्द मुख से निकलकर औषधि के समान काम करता है और एक शब्द लोगों के मन में घाव कर देता है, जो आजीवन निकल नहीं पाता है । हमारी वाणी एक अमूल्य रत्न है इसलिए तराजू में तोल कर ही उसे मुंह से बाहर आने देना चाहिए। हम देखते है कि आदमी चाहे कितना भी धनी हो ,काया कितनी भी सुंदर हो अगर उसके वाणी में माधुर्य और कोमलता नहीं है तो वह प्रभावहीन हो जाता है। वह ऐसी वाणी बोलिए, मन का आपा खोए जो औरन को शीतल करें, आपहुँ शीतल होय। हमारे द्वारा वर्तमान में जीना
जीवन की एक बड़ी कला है, यह समय प्रबंधन का सही से
एक अति उत्तम सिलसिला है । हमको अतीत की स्मृतियों में
भटकते रहने से बता क्या मिलेगा ? हमारा वर्तमान यदि अच्छा होगा तो भविष्य भी अच्छे परिणाम देगा । वह जो वर्तमान के हर पल क्षण आदि का सही उपयोग करता है, उसका वर्तमान तो आनंदप्रद बनता ही है और भविष्य भी अनेकानेक नई निष्पतियों
क्रमशः आगे
प्रदीप छाजेड़
( बोरावड़ )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *