जिला सचिव बनाए गए धर्मेन्द्र कुमार :शुभचिन्तकों में खुशी की लहर
जौनपुर । अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य दिलीप अग्रहरि के निर्देशानुसार एवं प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र राजेश गुप्ता की संस्तुति पर वैश्य धर्मेन्द्र कुमार को जिला महासचिव जैसे महत्वपूर्ण दायित्व की जिम्मेदारी सौंयी गयी। साथ ही आशा जतायी गयी कि श्री कुमार पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन—जन तक पहुंचाते हुये संगठन को पूरे प्रदेश में गतिशीलता प्रदान करेंगे। वहीं जानकारी होने पर हरीश अग्रहरि राघवेंद्र सिंह अवनीश चौरसिया विपिन बरनवाल प्रमोद गुप्ता पिंटू अग्रहरि शैलेश अग्रहरि सुभाष पाल अकरम अली संतोष सिंह अखिलेश मौर्या त्रिलोकी अग्रहरि हरि ओम श्रीवास्तव तमाम शुभचिन्तकों ने धर्मेन्द्र कुमार को बधाई देते हुये पार्टी हाईकमान के इस निर्णय की सराहना किया।

