थाना राम जन्मभूमि मे तैनात थप्पड़बाज महिला दरोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
अयोध्या। *स्थानीय लोगो के मुताबिक थाना राम जन्मभूमि मे तैनात थप्पड़बाज महिला दरोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।* वायरल वीडियो में अयोध्या धाम में बैटरी रिक्शा चालक से मारपीट करती आरोपी महिला दारोगा नजर आ रही है।बैटरी रिक्शा चालक की कॉलर खींचकर थप्पड़ मारा।वही विरोध करने पर रिक्शा में बैठे यात्रियों के साथ भी बदसलूकी महिला दरोगा ने किया।वायरल वीडियो राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी के समीप एक गली के कोने का बताया जा रहा है।वीडियो घटनास्थल पर मौजूद कार के अंदर से बनाया गया है। इस संबंध में *थानाध्यक्ष राम जन्मभूमि अभिमन्यु शुक्ला,सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी के फोन पर घंटी जाने के बावजूद कोई उत्तर नहीं मिला*।
जबकि *एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर का अपने सभी पुलिस कर्मियों को फोन उठाने के सख्त हिदायत दिए हैं।*
*लेकिन उनका यह आदेश पुलिस कर्मियों के लिए हवा हवाई दिखाई दे रहा है।*

