“धरती बचाओ ” विषय पर आधारित कक्षा ५ की मंच प्रस्तुति

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। सेठ एम .आर.जयपुरिया स्कूल्स ,गोयल कैंपस के सभागार में “धरती बचाओ” जैसे ज्वलंत विषय को कक्षा ५ के छात्रो ने विविध विधाओं ( नाटिका,गायन,नृत्य)के द्वारा प्रस्तुत किया।कार्यक्रम का शुभारंभ गोयल ग्रुप के चेयरमैन महेश अग्रवाल , प्रधानाचार्या डॉ. रीना पाठक, उपप्रधानाचार्य सुशांत श्रीवास्तव, हेडमिस्ट्रेस शिल्पी जैन के करकमलों द्वारा दीप प्रज्वलित कर के किया गया। छात्रों की मनमोहक प्रस्तुति ने अभिभावकों का दिल जीत लिया और सभी ने भरपूर तालियों से छोटे -छोटे बच्चो के प्रयासों की सराहना की। इस मंचन का मूल उद्देश्य छात्रों की प्रतिभा को निखारने के साथ साथ सम सामयिक विषयों के प्रति उन्हें जागरूक करना भी था।उनकी प्रस्तुति ने विद्यालय प्रशासन की भावना को पूर्ण किया।चेयरमैन ने आशिर्वचनों से सभी को संबोधित करते हुए कार्यक्रम की सराहना की।अंत में प्रधानाचार्या ने उपस्थित अतिथियों ,अभिभावकों का धन्यवाद करके, छात्रों की प्रशंसा करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *