*पटाखा जलाने से मना किया तो पीड़ित को मारपीट कर किया घायल
रंजिश में वारदात को अंजाम देने का आरोप, FIR दर्ज — जाँच जारी
ब्यूरो चीफ आशुतोष चौधरी
खजनी। दिवाली की रात नगर पंचायत उनवल वार्ड नंबर-9 में एक व्यक्ति पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, विवाद में राजेंद्र यादव टेकवार घायल हुए हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
पीड़ित पक्ष के बयान पर, पुलिस ने मोइन खान पुत्र नईम नदीम जमशेद (सईद) खान, उसके चाचा को आरोपित किया है ।
पुलिस का कहना है कि पुरानी रंजिश को लेकर यह विवाद उत्पन्न हुआ।
क्या है मामला?
सूत्रों के अनुसार, दिवाली की देर रात पटाखा जलाने पर मना करने पर विपक्षीय और राजेंद्र यादव के बीच मारपीट हो गया।
जिसमें राजेंद्र यादव को गम्भीर चोट आई है।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह विवाद पटाखा जलाने को लेकर हुआ है।
मना करने पर पीड़ित को मारपीट कर घायल कर दिया गया।
मुहल्ले के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर पीड़ित को बचाया।
पुलिस ने दर्ज की ये धाराएँ
मामले में थाना पुलिस ने प्रारंभिक विवेचना के आधार पर निम्न धाराएँ लागू की हैं—
• धारा 110
• धारा 115(2)
• धारा 351(3)
• धारा 352
थाना प्रभारी ने बताया कि “जांच तेज़ी से की जा रही है, दोषियों पर जल्द कार्रवाई होगी।”
स्थानीय लोगों में नाराज़गी
स्थानीय निवासियों ने दिवाली की रात हुई इस घटना पर नाराजगी जताई और कार्यवाही की मांग की है।

