पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण,आतिश कुमार सिंह द्वारा पुलिस लाइन स्थित बहुद्देशीय हाल में वर्ष 2025 में पंजीकृत गैंगलीडर व उनके सदस्यों के मुकदमों की अद्यतन स्थिति जानी तथा पैरवी तेज करने के दिए निर्देश
जौनपुर :पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, आतिश कुमार सिंह द्वारा पुलिस लाइन स्थित बहुद्देशीय हाल में वर्ष 2025 में पंजीकृत गैंगलीडर व उनके सदस्यों के मुकदमों की अद्यतन स्थिति, चिन्हित दुर्दान्त अपराधियों के मुकदमें, पाक्सो संबंधी अपराध, कन्विक्शन पोर्टल, गौकश/गौतस्कर, टॉप 10 अपराधी, एससी/एसटी एवं चिन्हित समस्त मुकदमों एवं माफियाओं एवं उनके सहयोगियों के विरूद्ध विचाराधीन मुकदमों की अद्यतन स्थिति तथा प्रभावी पैरवी कर जल्द से जल्द सजा कराये जाने एवं मा0 न्यायालय द्वारा जारी न्यायिक आदेशिकाओं के सम्यक तामीला हेतु जनपद के समस्त थानों के हेड मुंशी, समस्त पैरोकार (सेशन व लोवर) व समस्त कोर्ट मोहर्रिर (सेशन व लोवर) गोष्ठी आयोजित की गई तथा संबन्धित को आवश्यक आदेश-निर्देश दिये गए।

