प्रकृति के सौंदर्य को नये रूप में चित्रित कर रही है बाल चित्रकार तेजल शर्मा
गोण्डा।
‘होनवार बिरवान के होत चिकने पात’ प्रतिभा की पहचान के लिए अवधी की यह कहावत नगर के इंग्लिश मीडियम स्कूल फातिमा कालेज में कक्षा दो में पढ़ रही छात्रा तेजल शर्मा के व्यक्तित्व पर चरितार्थ हो रही है। नगर के आवास विकास कालोनी में रहने वाले मनीष शर्मा की आठ वर्षीय पुत्री तेजल को कला के क्षेत्र में गहरी अभिरुचि है। बचपन से ही वह घरों पर फुदकने वाली चिडियों पशुओं के साथ प्रकृति के सौंदर्य को एक नये स्वरूप में चित्रित करने का प्रयास कर रही है। तेजल को शिक्षा के साथ एक चित्रकार बनने का स्वप्न है।

