फ़ीनिक्स यूनाइटेड लखनऊ में शुरू हुआ डेनिम का जश्न
स्टाइल, ऑफर्स और सरप्राइज से भरा ‘डेनिम फेस्ट’
फीनिक्स यूनाइटेड आलमबाग में 5 अप्रैल तक खास आयोजन
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। शहर में फैशन और खरीदारी का जोश अपने चरम पर है। फीनिक्स यूनाइटेड आलमबाग में ‘डेनिम फेस्ट’ की शुरुआत हो चुकी है और हर तरफ स्टाइल, ट्रेंड और ऑफर्स की चर्चा है। 21 मार्च से 5 अप्रैल तक चलने वाला यह फेस्ट सिर्फ शॉपिंग नहीं, बल्कि पूरे परिवार के लिए एक यादगार अनुभव बनकर सामने आया है।
इस खास फेस्ट में खरीदारी के साथ मिलने वाले इनाम इसे और भी आकर्षक बना रहे हैं। ₹ 5,999 या उससे अधिक की खरीदारी पर ग्राहकों को आकर्षक गिफ्ट वाउचर्स मिल रहे हैं, वहीं ₹ 9,999 रुपये या उससे ऊपर की शॉपिंग करने वालों के लिए एक ‘ब्रांड न्यू जावा बाइक’ जीतने का शानदार मौका है। ऐसे ऑफर्स के साथ खरीदारी का मजा कई गुना बढ़ गया है और लोग पूरे उत्साह के साथ इस फेस्ट का हिस्सा बन रहे हैं।
फेस्ट की खास बात यह भी है कि यहां नए ब्रांड्स की एंट्री ने खरीदारी के अनुभव को और ताजा बना दिया है। ग्राउंड फ्लोर पर ‘बेवकूफ’ का स्टोर है, जहां युवाओं के लिए ट्रेंडी और कूल कलेक्शन उपलब्ध है। ‘अजमल’ भी अब ग्राहकों का स्वागत कर रहा है, जो अपनी खुशबूओं के लिए जाना जाता है। इसके साथ ही ‘द इंडियन गैराज कंपनी’ भी जल्द ही यहां आने वाली है, जिससे फैशन प्रेमियों के लिए ऑप्शंस और बढ़ जाएंगे।
फ़ीनिक्स मिल्स के रीटेल डायरेक्टर (नॉर्थ) श्री संजीव सरीन ने कहा, “फीनिक्स यूनाइटेड आलमबाग में चल रहा यह ‘डेनिम फेस्ट’ शहर के लोगों के बीच खासा आकर्षण बना हुआ है। स्टाइलिश कलेक्शन, नए ब्रांड्स की मौजूदगी और आकर्षक ऑफर्स के कारण बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंच रहे हैं। यह आयोजन न सिर्फ खरीदारी का अवसर दे रहा है, बल्कि शहर की लाइफस्टाइल और फैशन ट्रेंड्स को भी नई दिशा देता नजर आ रहा है।”

