बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा रचित राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूरे होने पर देशभर में मनाया जा रहा उत्सव

बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा रचित राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूरे होने पर देशभर में मनाया जा रहा उत्सव*
जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी

अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

एयरपोर्ट पूरा देशभक्ति के रंग में रंगा, कर्मचारियों व अधिकारियों ने एक स्वर में “वंदे मातरम” का गान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता एयरपोर्ट निदेशक धीरेंद्र सिंह ने की।

उन्होंने कहा कि “वंदे मातरम” एकता, प्रेम और त्याग का प्रतीक है, जो हर भारतीय को देश सेवा की प्रेरणा देता है।

उपस्थित लोगों ने आज़ादी के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को नमन किया और पुष्प अर्पित किए।

कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीतों की गूंज से पूरा परिसर गूंज उठा।

सभी ने “वंदे मातरम” की भावना को अपनाकर एकता, सद्भाव और देशभक्ति की ज्योति को सदैव जलाए रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *