भारतीय स्टेट बैंक ने वाराणसी में तिलमापुर शाखा का उद्घाटन किया
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
वाराणसी। देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, भारतीय स्टेट बैंक ने वाराणसी में अपनी बैंकिंग सेवाओं को और अधिक सुदृद्ध करते हुए यूपी में 2374वीं शाखा का शुभारंभ तिलमापुर में किया। इस अवसर पर श्री दीपक कुमार दे , मुख्य महाप्रबंधक, लखनऊ मण्डल ने कहा कि बैंक का लक्ष्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण, सुलभ, विश्वसनीय एवं उचित बैंकिंग सेवाएं पहुंचाना है। भारतीय स्टेट बैंक ग्राहक सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार अपनी शाखाओं का विस्तार कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह नई शाखा आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों की बेहतर एवं सुरक्षित सेवाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
इस अवसर पर श्री कौशलेंद्र कुमार, महाप्रबंधक (नेटवर्क–III), लखनऊ मण्डल, श्री संजीव कुमार, डीजीएम (बी & ओ),वाराणसी, श्री धीरेन्द्र महे, डीजीएम & सीडीओ,लखनऊ मण्डल तथा नव स्थापित शाखा के सम्मानित संभावित ग्राहकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

