रुदौली विधायक ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मिलकर अपने क्षेत्र के विकास के बारे मे किया अवगत

रुदौली विधायक ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मिलकर अपने क्षेत्र के विकास के बारे मे किया अवगत

(डॉ अजय तिवारी जिला संवाददाता)

अयोध्या।बुधवार को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के आवास पर जनपद अयोध्या की रुदौली विधानसभा क्षेत्र से विधायक रामचंद्र यादव ने शिष्टाचार भेंट की।मुलाकात के दौरान विधायक ने उप मुख्यमंत्री का कुशलक्षेम जाना और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।बैठक में रुदौली क्षेत्र के विकास कार्यों, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, सड़क, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। विधायक रामचंद्र यादव ने क्षेत्र के समग्र विकास हेतु कई प्रस्ताव भी प्रस्तुत किए,जिन पर उप मुख्यमंत्री ने सकारात्मक आश्वासन दिया।इस दौरान रुदौली में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति पर भी समीक्षा की गई और उन्हें और गति देने पर सहमति बनी मुलाकात को क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *