लोगो की सक्रियता से चोर अपने मकसद मे रहे असफल

लोगो की सक्रियता से चोर अपने मकसद मे रहे असफल

अयोध्या।थाना इनायतनगर क्षेत्र मे गायत्री पब्लिक स्कूल रेवतीगंज में चोरों द्वारा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने का प्रयास किया गया,लेकिन वे असफल रहे।इस संबंध मे विद्यालय प्रबंधन तंत्र द्वारा पुलिस चौकी हैरिंग्टनगंज में तहरीर के माध्यम से बताया कि जब उप प्रबंधक रमाशंकर शुक्ल मौजूद थे,उसी दौरान रात लगभग 9:00 बजे विद्यालय की बाउंड्री फांद कर कुछ अज्ञात चोरों द्वारा कार और टाटा मैजिक की चाबियों की चोरी की गई। इसकी जानकारी होते ही अन्य परिजनों के साथ जांच पडताल के दौरान ही कैंपस के अंदर खड़ी कार में पार्किंग लाइट जली।शक होने पर जब लोग कार की तरफ बढ़े तो वहीं पास में छिपा बैठा एक संदिग्ध व्यक्ति बाउंड्री बांधकर अंधेरे का लाभ उठाकर बगल में स्थित गोसाई बाबा स्थल की झाड़ियों में छिप गया।इसकी जानकारी तुरन्त पड़ोसियों व रिश्तेदारों के साथ-साथ चौकी इंचार्ज हैरिंग्टनगंज और डायल 112 को दिया गया।उपस्थित लोगों ने चोर की घेरे बंदी कर पकड़ने की कोशिश की लेकिन अंधेरे का लाभ उठाकर वहां से भी भाग गया लेकिन इस दौरान विद्यालय प्रांगण में चोर का जूता, टी शर्ट और विद्यालय के बगल गोसाई बाबा के स्थान पर साइकिल मिली है।जिसको साक्ष्य के तौर पर चौकी इंचार्ज द्वारा घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान पेश भी किया गया।इस संबंध मे विद्यालय के उप प्रबंधक रमा शंकर शुक्ल ने बताया कि पूरी घटना को देखने से पता लगता है कि कार चोरी के साथ साथ अपराधियों का इरादा किसी और बड़ी घटना को अंजाम देने का भी था।विद्यालय प्रबंध तंत्र के साथ साथ क्षेत्रवासियों ने पुलिस प्रशासन से शीघ्र घटना का पर्दाफाश कर कार्रवाई करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *