विश्व शांति का चिन्ह बना यूनिटी ऑफ लाइट

विश्व शांति का चिन्ह बना यूनिटी ऑफ लाइट

“बोधगया में धूमधाम से मनाया गया जगद्गुरु साईं मां लक्ष्मी देवी का जन्मोत्सव.“

सिटी रिपोर्टर प्रत्यूष पाण्डेय

लखनऊ। बोधगया स्थित वट थाई मगध बुद्धिस्ट विपासना केंद्र में शनिवार को यूनिटी ऑफ लाइट के बैनर तले जगद्गुरु साईं मां लक्ष्मी देवी का जन्मोत्सव आध्यात्मिक समन्वय के रूप में मनाया गया। इस विशेष अवसर पर भारत, नेपाल, श्रीलंका, थाईलैंड, वियतनाम, कंबोडिया सहित विभिन्न 14 देशों से सनातन और बौद्ध धर्मगुरु उपस्थित थे। 2 अगस्त शनिवार के दिन जगतगुरू श्री लक्ष्मीदेवी का जन्मोत्सव सनातन-बौद्ध परंपरा के आध्यात्मिक समन्वय के रूप में बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। इस विशेष आयोजन में भारत, नेपाल, श्रीलंका, थाईलैंड, वियतनाम, कंबोडिया सहित विभिन्न 14 देशों से आए सनातन एवं बौद्ध के धर्मगुरुओं ने शिरकत की। ध्यान और प्रार्थना सत्र में देश-विदेश से आए बौद्ध भिक्षुओं, साधकों, सनातन धर्म से जुड़े लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बोधगया की पवित्र भूमि को सनातन-बौद्ध परंपरा के समन्वय से और समृद्ध बनाना है।जिससे करुणा, मैत्री, अध्यात्म और विश्वशांति का संदेश पूरे विश्व में प्रसारित हो। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार एवं बुद्ध वंदना के सामूहिक पाठ से हुई, जिससे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत ध्यान साधना, शांति प्रार्थना, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ तथा ‘धम्म और धर्म का समन्वय’ विषय पर संवाद सत्र आयोजित किया गया। दोनों परंपराओं के आध्यात्मिक प्रतिनिधियों ने यह स्पष्ट किया कि भारत की धरती ने सदैव समावेश को महत्व दिया है, और आज का यह आयोजन उसी परंपरा की सजीव मिसाल है। कार्यक्रम के अंतर्गत ध्यान साधना, शांति प्रार्थना, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ तथा ‘धम्म और धर्म का समन्वय’ विषय पर संवाद सत्र आयोजित किया गया। दोनों परंपराओं के आध्यात्मिक प्रतिनिधियों ने यह स्पष्ट किया कि भारत की धरती ने सदैव समावेश को महत्व दिया है, और आज का यह आयोजन उसी परंपरा की सजीव मिसाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *