समाजसेवी सुरेश यादव ने सरयू तट पर आयोजित की भव्य श्रीराम कथा

समाजसेवी सुरेश यादव ने सरयू तट पर आयोजित की भव्य श्रीराम कथा

अयोध्या।राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के संकल्प को लेकर वर्षों तक प्रतीक्षा करने वाले प्रसिद्ध समाजसेवी सुरेश यादव का सपना आखिरकार साकार हो गया है। मंदिर निर्माण पूर्ण होने की खुशी में उन्होंने नया घाट स्थित सरयू तट पर चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर आठ दिवसीय भव्य श्रीराम कथाओं और माता सरयू के विधिवत पूजन का आयोजन किया।सरयू तट पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब समाजसेवी सुरेश यादव ने वर्षों पूर्व यह संकल्प लिया था कि जब प्रभु श्री राम अपने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे, तब वे मां सरयू के सानिध्य में भव्य कथा का आयोजन करेंगे।इसी क्रम में उन्होंने विधि-विधान से सरयू माता का पूजन-अर्चन किया और आरती उतारकर कथा व्यास से आशीर्वाद प्राप्त किया। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं, जिससे पूरा वातावरण राममय हो गया है। समाज सेवा में भी अग्रणी रहते हैं सुरेश यादवसुरेश यादव केवल धार्मिक कार्यों में ही नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकारों में भी सदैव तत्पर रहते हैं। उनके द्वारा किए जा रहे मानवीय कार्यों की क्षेत्र में काफी चर्चा रहती है।निर्धन परिवारों की बेटियों के विवाह में वे आर्थिक और सामाजिक रूप से बढ़-चढ़कर योगदान देते हैं।गरीब छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में कोई बाधा न आए, इसके लिए उन्होंने बड़े स्तर पर साइकिल वितरण का अभियान चलाया है। छात्रों की मदद मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए वे समय-समय पर पाठ्य सामग्री और अन्य आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराते हैं।भक्ति और सेवा का संगम कथा के दौरान सुरेश यादव ने कहा, प्रभु श्री राम का मंदिर बनना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। यह संकल्प केवल मेरा नहीं, बल्कि हर राम भक्त का था। आज सरयू तट पर कथा श्रवण कर मन को असीम शांति मिल रही है।” क्षेत्रीय लोगों ने उनके इस धार्मिक और सामाजिक प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें ‘सेवा और समर्पण’ का प्रतीक बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *