सिलेंडर,डीजल व पेट्रोल पानी के लिए वाहन चालकों की टंकियों पर दिख रही भारी भीड़

सिलेंडर,डीजल व पेट्रोल पानी के लिए वाहन चालकों की टंकियों पर दिख रही भारी भीड़

राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)

अयोध्या।सिलेंडर के साथ साथ पेट्रोल व डीजल पाने के लिए शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक गैस एजेंसी तथा पेट्रोल टंकियों पर गैस उपभोक्ताओं तथा वाहन चालकों की भारी भीड़ दिखाई दे रही है।शहर के कई पेट्रोल टंकियां पर दो पहिया चार पहिया यहां तक की सरकारी विभागों की चार पहिया वाहनों के साथ साथ जज, पुलिस, नगर निगम, जेसीबी,डंफर सहित सरकारी वाहनो की लंबी कतार लगी हुई थी।शहर के शक्तिनगर कॉलोनी के समीप स्थित पेट्रोल टंकी,देवकाली बाईपास से पहले कुछ ही दूरी पर जिसमें से एक पेट्रोल टंकी पर काफी वाहनों की लंबी कटारे देखी गई वहीं एक पेट्रोल टंकी बंद मिली।जबकि वजीरगंज स्थित पेट्रोल टंकी पर दो पहिया चार पहिया वाहन की काफी भीड़ देखी गई। इसके अलावा शहर के सिविल लाइन सहादत गंज, नहरबाग, उदया चौराहा, साकेत पेट्रोल टंकी सहित अन्य पेट्रोल टंकियां पर पेट्रोल व डीजल पानी के लिए भारी संख्या में वाहन चालक अपनी बड़ी के आने का इंतजार करते दिखे और यहां तक कहीं-कहीं पेट्रोल टंकी पर मारपीट की भी नौबत आ गई। वहीं कुछ पेट्रोल टंकियां पर ₹100 का ही डीजल व पेट्रोल संबंधित चौकी प्रभारी व अन्य पुलिसकर्मी लोगों को उपलब्ध कराते हुए दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *