जौनपुर अपना दल एस पार्टी जिला कार्यालय वाजिदपुर में 8 फरवरी को मिर्जापुर 96 विधानसभा के दिवंगत विधायक स्वर्गीय राहुल प्रकाश कोल के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली ने स्वर्गीय विधायक के चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।राष्ट्रीय सचिव ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि उनका निधन पूरी पार्टी ही नहीं बल्कि संपूर्ण मानव समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका अचानक इस दुनिया को छोड़ कर चले जाना अत्यंत व्यथित कर देने वाली घटना है।परिजनों पर वज्रपात हुआ है जोकि पूरे क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश व पार्टी के लिए हृदय विदारक घटना है।उन्होंने कहा कि वह एक सीधे -सरल व्यक्तित्व,मृदुभाषी, इमानदार छवि,पार्टी के योग्य और कर्मठ जनप्रतिनिधि थे।अपने वक्तव्य में श्रीमाली ने कहा कि पार्टी ने अपना एक अत्यंत लोकप्रिय विधायक खोया है जिसकी भरपाई किसी भी कीमत पर नहीं हो सकती।उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को कष्ट बर्दाश्त करने की क्षमता प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

