आईजी के आदेश पर फोटोग्राफरों के लिए ड्रेस कोड लागू
जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
अयोध्या :अब एक ही ड्रेसकोड में दिखेंगे रामनगरी के 57 छायाकार।आईजी रेंज प्रवीण कुमार की सख्ती के बाद अयोध्या पुलिस ने नयाघाट, राम की पैड़ी और लताचौक पर फ़ोटो खींचने वाले 57 छायाकारों का किया सत्यापन। पहचान के लिए पुलिस ने सभी को जारी किया ड्रेसकोड। ड्रेसकोड में ही फ़ोटो खींच सकते है सभी छायाकार।मंदिर निर्माण के बाद आयोध्या में फोटोग्राफरों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए पुलिस ने उठाया कदम। आए दिन फोटो खींचने के चक्कर मे होता है विवाद। पिछले 1 महीने में 2 घटनाओं में केस हो चुका है दर्ज। इन्ही घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने सभी फोटोग्राफरों का कराया सत्यापन। पुलिस ने सफेद लोअर और टी-शर्ट का ड्रेस कोड किया जारी।

