एचआर कानक्लेव अन्वेषा 1.0 आर्टिफिशल इंटेलिजेंस का उपयोग करके मानव संसाधन के भविष्य पर विचार विमर्श और चर्चा

*एचआर कानक्लेव अन्वेषा 1.0 आर्टिफिशल इंटेलिजेंस का उपयोग करके मानव संसाधन के भविष्य पर विचार विमर्श और चर्चा*

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। आर०आर० ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में अन्वेषा 1.o मानव संसाधन कानक्लेव का आयोजन किया गया। संस्थान के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और उद्योग विशेषज्ञों को मानव संसाधन की गतिशील दुनिया को गहराई से जानने के लिए एक साथ एक मंच पर लाया गया।
इस कार्यक्रम का उद्घाटन एचसीएल टेक्नोलॉजी के डायरेक्टर आशीष भल्ला, बलिराम मुटगेकर, वॉयस प्रेसिडेंट बैंक ऑफ न्यूयार्क मेलन, संस्थान के संयुक्त सचिव चित्रांशु अग्रवाल एवं उद्योग जगत के आये हुए प्रसिद्ध मानव संसाधन पेशेवर ने दीप प्रज्वलित कर के किया।
इसके बाद ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट डीन आरती जायसवाल ने सभी सम्मानित पैनलिस्टों और वक्ताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके स्वागत में संस्थान के विद्यार्थियों द्वारा एक मनमोहक लोकनृत्य प्रस्तुत किया।
कानक्लेव में प्रतिष्ठित वक्ताओं की एक श्रंखला शामिल थी जिसमें प्रमुख कंपनियों के मानव संसाधन पेशेवर और अनुभवी शिक्षाविद शामिल थे। इस कानक्लेव का विषय था *नौकरी की भूमिकाओं और कौशल की आवश्यकताओं पर आर्टिफिशल इंटेलिजेंस का प्रभाव एवं कैंपस प्लेसमेंट के चैलेंजर्स।*
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण में से एक मुख्य वक्ता आशीष भल्ला द्वारा दिया गया मुख्य भाषण था। जो इस क्षेत्र में से वर्षों के अनुभव के साथ एक प्रसिद्ध मानव संसाधन पेशेवर है आपने भाषण में उन्होंने मानव संसाधन के बदलते परिदृश्य और उद्योग की उभरती माँगों के अनुरूप मानव संसाधन पेशेवर की आवश्यकताओं पर जोर दिया। उन्होंने यह भी बताया छात्रों को की हर पल टेक्नॉलजी बदल रही है इसलिए छात्रों को हर वक़्त कुछ नया सीखने की और कुछ नया जानने की अपनी कोशिश करते रहना चाहिएआपको हमेशा गतिमान रहना है अगर स्थिर रहे तो पीछे रह जाएंगे।
एचआर कानक्लेव में एक प्रेरक पैनल चर्चा हुई जिसमें प्रतिष्ठित प्रतिभागियों अनीश जैन ,मैनेजर टैलेंट अधिग्रहण (कोफॉरगे), अजय मालिक, मैनेजर (डब्ल्यूपीएस), अनुश्री चतुर्वेदी, डिप्टी मैनेजर (ब्लू स्टार), मिस मोनिका सिंह, एचआर स्पेशलिस्ट (एनसीआर कोआपरेशन प्राइवेट लिमिटेड), नीरज कुमार, डायरेक्टर पीपल ऑपरेशन, आमिर हसन असिस्टैंट मैनेजर (सोपरा बैंकिंग), मिस अक्षरा, स्पेशलिस्ट प्रोडक्ट डिजाईन, प्रतिभा रावत (एचआर एचसीएल)। इस पैनल चर्चा का नेतृत्व गुरप्रीत सिंह सीनियर मैनेजर (सोपरा स्टेरिया) ने किया। पैनल ने आर्टिफिशल इंटेलिजेंस के बहुमुखी उपयोग पर उसके प्रभाव एवं दुष्प्रभाव पर विचार विमर्श किया। आर्टिफिशल इंटेलिजेंस के युग मे संचार के भविष्य और इसके दायरे मे हाल के विकास के बारे मे बात की। इसके बाद बलिराम सर,वॉयस प्रेसिडेंट बैंक ऑफ न्यूयार्क मेलन द्वारा एक ज्ञानवर्धक भाषण दिया गया उन्होंने बड़े बड़े उद्योगों मे आर्टिफिशल इंटेलिजेंस की भूमिका और इस क्षेत्र में परिवर्तन के बारे मे जानकारी साझा की क्योकि डिजिटलीकरण के युग में मे यह कैसे प्रभावशाली रहेगा।
इसके बाद संस्थान के संयुक्त सचिव चित्रांशु अग्रवाल ने कार्यक्रम में आये सभी वक्ताओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया और बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षा व उद्योग जगत के बीच मे संबंध स्थापित करना था मैनेजमेंट एवं इंजीनियरिंग कॉलेज का लक्ष्य कॉर्पोरेट एवं इंडस्ट्री के लिए छात्रों को न्यू टेक्नोलॉजी के साथ तैयार करना है।
कार्यक्रम के अंत मे डीन ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट आरती जायसवाल ने सभी का धन्यवाद प्रेषित किया। इस अवसर पर आर० आर० ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के डीन एकेडमिक, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर, चीफ प्रॉक्टर, एडमिशन हेड एवं सभी विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *