ब्यूरो प्रमुख
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
25 हजार का इनामियां बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार एक मौके से फरार
जौनपुर,। बदलापुर कोतवाली थाना अंतर्गत बदलापुर सुजानगंज व सिंगरामऊ की संयुक्त टीम द्वारा अन्तर्जनपदीय शातिर वाँछित लुटेरा 25 हजार के इनामिया गैंगलीडर D-70 व हिस्ट्रीशीटर अपराधी को पुलिस ने शनिवार देर रात मुठभेड में गिरफ्तार किया है।मुठभेड़ में बदमाश के पैर मे गोली लगी इसके कब्जे से एक तमंचा .315 बोर व 03 जिन्दा कारतूस .315 बोर व 04 खोखा कारतूस .315 बोर व 01 मोबाईल व एक चोरी की बाइक बिना नम्बर प्लेट के बरामद किया गया है।जबकि इसका एक साथी अंधेरे का लाभ उठाते हुए पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।पुलिस उसकी तलाश कर रही हैं। घटना के संबंध में रविवार को जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अपराधियों की धर पकड़ और वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में थाना बदलापुर ,सिंगरामऊ सुजानगंज की संयुक्त टीम द्वारा आपस में सर्किल क्षेत्र में घटित लूट छिनैती व चोरी की घटनाओं के अनावरण व अपराध की रोकथाम के सम्बन्ध में बातचीत कर रहे थे कि दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दो बादमाश हाईवे पर बड़ी घटना को अजांम देने की फिराक मे है इस सूचना पर पुलिस की टीम द्वारा पीली नदी पुल के पास पहुंचकर 3 टीम बनाकर उक्त बदमाशों के आने का इन्तजार करने लगे तभी थोडी देर बाद तेज रफ्तार में एक बाइक खुटहन की तरफ से आते दिखाई दिया। पुलिस द्वारा उक्त बाइक रोकने का प्रयास करने पर बाइक पर सवार बदमाशों द्वारा फायर करते हुए अपनी बाइक दुगौली खुर्द जाने वाले मार्ग पर भागने लगे तभी सामने व पीछे से पुलिस बल से घिरा देख बदमाश बाइक लेकर सड़क से नीचे उतर कर भागने लगे और फिसल कर वहीं गिर गये। बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया उक्त फायरिंग से गोली प्रभारी निरीक्षक सुजानगंज व प्रभारी निरीक्षक बदलापुर के पहने हुए बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी,बाल बाल बच गये। पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के दाहिने पैर मे गोली लगी, उक्त बदमाश गिर पड़ा व दूसरा बदमाश अंधेरे का लाभ लेकर भागने मे सफल रहा। मौके से घायल बदमाश लालचन्द्र पुत्र कालीदीन निवासी पूराबलई थाना बदलापुर जौनपुर जो एक शातिर लुटेरा 25 हजार का इनामिया गैंगलीडर D-70 व हिस्ट्रीशीटर है उसे गिरफ्तार किया गया घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी बदलापुर भेजा गया। सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में विभिन्न धाराओं में दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं। फरार अभियुक्त सचिन चौहान पुत्र विजय बहादुर चौहान निवासी मरगूपुर (महुली) थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ को पकड़ने के लिये टीम गठित किया गया है।

