कन्नौज के पूर्व सैनिकों की रैली आयोजित
लखनऊ डेस्क(आर एल पाण्डेय)। जनपद कन्नौज के पूर्व सैनिकों की रैली का आयोजन जनपद कन्नौज के तिर्वा मेडिकल कॉलेज स्थित ऑडिटोरियम में ब्रिगेडियर मनीष कुमार जैन कमांडेंट फतेहगढ़ मिलिट्री स्टेशन की अध्यक्षता में संपन्न हुआ जहां मुख्य अतिथि एसडीएम सदर कन्नौज, डॉक्टर सी.पी. पाल, प्रधानाध्यापक मेडिकल कॉलेज कर्नल वीरेंद्र सिंह तोमर, एडम कमांडेंट, डिप्टी कमांडेंट फतेहगढ़ मिलिट्री स्टेशन एवं जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल रोहित भटारा, प्रमोद सिंह बघेल अनिल सिंह तोमर, दीपेंद्र चौहान, विकास दुबे, धर्मेंद्र सिंह भदौरिया, शैलेंद्र सिंह भदौरिया, राजेंद्र नाथ अग्निहोत्री एवं अनंत राम वर्मा आदि के साथ जनपद के सभी पूर्व सैनिक उपस्थित रहे

