कला प्रदर्शनी का सफल आयोजन

कला प्रदर्शनी का सफल आयोजन

दिनांक 21 मार्च 2026 को विनय खंड, गोमतीनगर स्थित मावा इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट्स में एक भव्य पेंटिंग प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में भारत के विभिन्न राज्यों से आए सीनियर एवं युवा कलाकारों ने अपनी उत्कृष्ट कृतियों का प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री प्रमोद शर्मा जी द्वारा रिबन काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर लखनऊ की सुप्रसिद्ध महिला कलाकार वन्दना टंडन जी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

युवा कलाकार रिया चौधरी ने अपनी पेंटिंग भेंट कर मुख्य अतिथि का सम्मान किया। मुख्य अतिथि जी सभी कृतियों से अत्यंत प्रभावित नजर आए।

प्रदर्शनी में युवा कलाकार कोमल सिंह चौहान की कृतियां विशेष चर्चा का विषय रहीं। वहीं सीनियर कलाकार अरुण श्रीवास्तव जी ने भी अपनी उत्कृष्ट कृतियों का प्रदर्शन किया।

इस आयोजन में युवा कलाकार सौरभ आरोहण, सुमित वर्मा, प्रशांत मौर्य, शांभवी यादव एवं शिल्पी मिश्रा ने भी अपनी रचनात्मक कृतियों को प्रदर्शित किया।

साथ ही टेक्नो डिपार्टमेंट ऑफ फाइन आर्ट्स के अप्लाइड आर्ट के विद्यार्थियों ने विज्ञापन कला एवं इलेस्ट्रेशन वर्क का प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जिसने दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *