ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। क्रिएटिव कान्वेण्ट कालेज के किड्स जोन शान्ती नगर, सरोजिनी नगर लखनऊ में वार्षिक दीक्षांत समारोह व वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ। इस आयोजन के दौरान विद्यालय की निर्देशिका रिषिका सचान ने समारोह का शुभारम्भ किया और विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किये। जिनके नाम आरोही सिंह, दैविक कुमार, मिस्ती, आसी मौर्या, काव्य गौतम, जानवी, जीनिया खान, आलोक कुमार आदि हैं। साथ ही में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए प्रबंधक योगेंद्र सचान ने कहा कि इस प्रतिस्पर्धा के युग में बौद्धिक क्षमता के साथ शारीरिक क्षमता के विकास के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं में भी भाग लेना चाहिए और उन्हे सभी क्षेत्रों मे अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होने अभिभावकों से कहा कि बच्चों के रुचि के अनुसार उन्हें उत्साहित करने का अनुरोध किया और उनके खान-पान व रहन सहन पर विशेष ध्यान देने की बात कही। प्रबन्धक योगेंद्र सचान ने अपर किंडरगार्टन के विद्यार्थियों को डिग्री वितरित की जिनके नाम समरिध, वैष्णवी, परी कश्यप, अयान यस चौरसिया, सौम्या, अनंत्य, धारा पांडे दक्ष नारयण आदि । समारोह के अंत मे निर्देशिका रिषिका सचान ने सभी अभिभावकों का धन्यवाद किया। यह समारोह प्रबंधक योगेंद्र सचान, निर्देशिका रिषिका सचान एव समस्त शिक्षकगण के सामूहिक सहयोग से सम्पन्न हुआ।

