गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में जाम को लेकर जीडीए और ट्रैफिक पुलिस का संयुक्त निरीक्षण:-

ब्यूरो चीफ/ सत्य प्रकाश उपाध्याय
गाजियाबाद: गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में आए दिनों ट्रैफिक की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रही है, ट्रैफिक समस्या को खत्म करने के लिए जीडीए और ट्रैफिक पुलिस दोनों के द्वारा मिलकर एक संयुक्त निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जगह-जगह छोटे कट को बंद करने, यू टर्न में बदलाव, नए मार्गों के निर्माण को लेकर गंभीर चर्चा करते दिखे | जीडीए से वीसी अतुल वत्स के निर्देश में प्रभारी मुख्य अभियंता आलोक रंजन के नेतृत्व में प्राधिकरण की टीम ने अपर पुलिस आयुक्त यातायात सच्चिदानंद की संयुक्त टीम ने मिलकर संयुक्त निरीक्षण किया,प्रभारी मुख्य अभियंता अलोक रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राधिकरण राजनगर एक्सटेंशन की जाम की समस्या का स्थायी समाधान निकालने के लिए कई नए निर्माण की दिशा में काम कर रहा है| जिसमें लगभग 36 करोड़ की लागत से 18 मीटर व 24 मीटर चौड़ा बंधा रोड को नूरनगर से जोड़ने वाली सड़क शामिल है,इसके अलावा डी सेक्सन से आउटर रिंगरोड को जोड़ने वाली सडक के निर्माण का टेंडर किया गया है| इसके अलावा कई अन्य जोनल रिंग रोड के निर्माण की परियोजना को धरातल पर साकार करने की दिशा में प्राधिकरण के द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *