ब्यूरो चीफ/ सत्य प्रकाश उपाध्याय
गौतमबुद्ध नगर : गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद समेत पूरे एनसीआर में मौसम ने करवट ली है और आज दोपहर लगभग 3:00 बजे के आसपास आसमान में काले-भूरे बादल छाने ने लगे और शाम होते-होते जगह-जगह झमाझम बारिश चालू हो गई, लोगों को जहां उमस भरी गर्मी से राहत मिली वही मौसम विभाग ने पूरे एनसीआर में अगले तीन-चार घंटे में तेज बारिश होने की संभावना जताई है और रेड अलर्ट भी जारी कर दिया है | मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिन तक तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है, तापमान में गिरावट के कारण आम पब्लिक को बड़ी राहत मिल रही है, अगले कई दिनों तक अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के बीच में रह सकता है|

