जिला पूर्ति अधिकारी ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत माह-जनवरी, 2026 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण 08 जनवरी 2026 से 28 जनवरी 2026 के मध्य किया जायेगा।

जिला पूर्ति अधिकारी ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत माह-जनवरी, 2026 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण 08 जनवरी 2026 से 28 जनवरी 2026 के मध्य किया जायेगा।
जनपद के समस्त उचित दर दुकानों पर वन नेशन वन राशन कार्ड के तहत खाद्यान्न प्राप्त किये जाने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 में अन्त्योदय अन्न योजना के अन्तर्गत अन्त्योदय कार्ड -धारकों के मध्य प्रति कार्ड पर 14 किग्रा0 गेहूँ व 21 किग्रा0 फोर्टिफाइड चावल (कुल 35 किग्रा0 खाद्यान्न) का वितरण कराया जायेगा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत आच्छादित पात्र गृहस्थी राशन कार्डों से सम्बद्ध यूनिटों पर 02 किग्रा0 गेहूँ प्रति यूनिट एवं 03 किग्रा0 फोर्टिफाइड चावल प्रति यूनिट (कुल 05 किग्रा0 खाद्यान्न प्रति यूनिट) खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण सुनिश्चित किया जायेगा। खाद्यान्न के निःशुल्क वितरण में पोर्टेबिलिटी ट्रान्जेक्शन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। विक्रेता अपने उपलब्ध स्टॉक की सीमा तक पोर्टेबिलिटी ट्रान्जेक्शन कर सकेंगे। उक्त योजनान्तर्गत गेहूँ, चावल के निःशुल्क वितरण की अंतिम तिथि 28 जनवरी 2026 होगी, जिस दिन आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं को प्राप्त न कर सकने वाले उपभोक्ताओं हेतु मोबाइल ओ.टी.पी. वेरीफिकेशन के माध्यम से वितरण सम्पन्न किया जा सकेगा।

तत्क्रम में जनपद के समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया जाता है कि नई ई-वेईंग लिंक्ड ई-पॉस मशीनों के माध्यम से लाभार्थियों/राशनकार्डधारकों में नियमानुसार खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की उपस्थिति में करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही अपनी उचित दर दुकानों पर उक्त योजना के सम्बन्ध में इसकी सूचना चस्पा करेंगे, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी खाद्यान्न प्राप्त करने से वंचित न रह जाए।
———
जौनपुर, 07 जनवरी 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-02

प्रभारी अधिकारी राजनैतिक पेंशन/अपर जिलाधिकारी (भू०-राजस्व) ने अवगत कराया है कि मुख्य सचिव उ०प्र० शासन द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना जिसे प्रदेश सरकार द्वारा अपने आदेश 06 दिसम्बर 2024 द्वारा अंगीकृत कर लिया गया है। जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा कलेक्ट्रेट कैंपस मे विशेष कैंप लगाकर कुल-56 लोकतंत्र रक्षक सेनानियों एवं उनके आश्रितों का अपर जिलाधिकारी भू०-राजस्व के पर्यवेक्षण में आयुष्मान कार्ड बनवाया गया। 70 वर्ष या इससे ऊपर का कोई भी लोकतंत्र रक्षक सेनानी/आश्रित का गोल्डन कार्ड बनने हेतु अवशेष है तो तत्काल मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय जौनपुर में उपस्थित होकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा लें।
———
जौनपुर, 07 जनवरी 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-03

शासन के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र के नेतृत्व में जिला प्रोबेशन अधिकारी बिजय कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत थाना-सरपतहा पर विवाह से सम्बन्धित पक्ष (ब्राम्हण, मौलवी, काजी, टेन्ट हाउस, डी0जे0, विडियो रिकार्डिंग, हलवाई, मैरेज हॉल व स्थानीय पत्रकारों के साथ) विधिक जागरूकता, जागरूकता हस्ताक्षर अभियान एवं शपथ का आयोजन किया गया।
बैठक का उद्देश्य बाल विवाह के घटनाओं को रोकना, समुदाय स्थल पर शून्य सहनशीलता का वातारण विकसित करना तथा कानूनों एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से बालिकाओं एवं बालकों के अधिकारों की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान द्वारा बाल विवाह कुरीति के इतिहास, सामाजिक कुरीति का परिचय एवं बाल विवाह हेतु अब तक बने हुये कानून जैसे, बाल विवाह निरोधक अधिनियम 1929 से बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम-2006 के बारे में विस्तार से बताया।
बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के बारे में बताया गया कि कैसे बाल विवाह की जानकारी होने पर 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन पर काल करके बाल विवाह को रूकवाया जा सकता है। 1098 पर कॉल करने पर बाल विवाह के शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाता है। बाल विवाह से बच्चों को होने वाले नुकसान के बारे में भी समाज को अवगत कराया गया और आवाह्न किया गया कि बाल विवाह मुक्त जौनपुर की शुरूआत आप अपनी ग्राम पंचायत से करें और 2026 में एक भी बाल विवाह न होने दें। उपस्थित सभी लोगों ने हाथ उठाकर बोलें कि कोई भी बाल विवाह हमारे क्षेत्र में नहीं होगा।
क्षेत्राधिकारी शाहगंज द्वारा बाल विवाह न होने देने हेतु सभी लोगों को शपथ भी दिलवाई गयी, साथ ही बाल विवाह के सम्बन्ध में जागरूकता हस्ताक्षर अभियान का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम के अन्त में प्रभारी थानाध्यक्ष, सरपतहा कमल किशोर राय द्वारा सभी आगन्तुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *