ब्यूरो प्रमुख
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
एक लाख का इनामी अपराधी पुलिस मुठभेड़ में ढेर
जौनपुर 05 जून ।पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार की रात खेतासराय थाना अंतर्गत वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक लाख रुपये के इनामियां अपराधी प्रशांत सिंह को मार गिराया है तो वही मौके से उसका एक साथ ही फरार होने में सफल रहा है पुलिस ने घटनास्थल से अपराधी को लेकर जिला अस्पताल पहुंची जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलती ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल शर्मा ने भी पूरे मामले की जानकारी लिया।
घटना के संबंध में बुधवार को जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल शर्मा ने बताया कि बीती रात थाना खेतासरा थाना अंतर्गत सूचना के आधार पर पुलिस के द्वारा चेकिंग की जा रही थी जिसमें वाहनों को चेकिंग के लिए रोके जाने पर बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी पर फायरिंग किया गया। जबाबी कार्यवाही में पुलिस पार्टी द्वारा फायरिंग किया गया इसके बाद आसपास के थानों की पुलिस को बुलाया गया। इस दौरान पुलिस मुठभेड़ में उसने एक बदमाश प्रशांत सिंह पुत्र तेज नारायण सिंह निवासी ईश्वरी नेवादा थाना सरायख्वाजा मुठभेड़ में मारा गया है। इसके ऊपर एक लाख रुपए का इनाम घोषित था यह बीते 7 साल से फरार चल रहा था। इसके ऊपर हत्या लूट डकैती गैंगस्टर के मुकदमे इसके ऊपर दर्ज थे जिसमें यह वांछित था इसके ऊपर कुल 37 आपराधिक मामले दर्ज हैं जो की अलग-अलग जनपदों में है जिसमें जौनपुर आजमगढ़ अयोध्या इसके अलावा महाराष्ट्र के मुंबई में भी मुकदमा दर्ज है इसका एक साथी मौके से फरार है जिसको पकड़ने के लिए पुलिस टीम में दबीश दे रही है अग्रिम विधि कार्रवाई की जा रही है।

