डंपर के धक्के से बुलेट सवार युवक की मौत। डंपर चालक फरार 

जौनपुर।

पत्रकार नितिन श्रीवास्तव 

पूर्वांचल विश्वविद्यालय पुलिस चौकी के पास डंपर की टक्कर से बुलेट सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद डंपर सड़क के किनारे एक घर में घुसा गया। परिजन बाल-बाल बच गए। करंजाकला निवासी पूर्व प्रधान जंग बहादुर यादव का 26 वर्षीय पुत्र अरविंद यादव जौनपुर शहर गया था। दोपहर बाद वह अपनी बुलेट से लौट रहा था। पूर्वांचल विश्वविद्यालय पुलिस चौकी के समीप शाहगंज की ओर से आ रहे डंपर का संतुलन बिगड़ गया और वह विपरीत दिशा में चला गया। सामने से आ रहे बुलेट सवार को चपेट में ले लिया।

हादसे के बाद डंपर सकालु यादव के घर में घुस गया। हालांकि परिजन बाल-बाल बच गए। घायल अरविंद को जिला अस्पताल से डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी ट्रामा सेंटर में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। डंपर मौके पर छोड़ कर चालक फरार हो गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने अरविंद का अंतिम संस्कार कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *